फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   The spire of the 500-year-old Siddheshwar Mahakal temple was damaged due to lightning.

Auraiya News: बिजली गिरने से 500 साल पुराने सिद्धेश्वर महाकाल मंदिर का शिखर क्षतिग्रस्त

Wed, 28 Jan 2026 11:29 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया Updated Wed, 28 Jan 2026 11:29 PM IST
विज्ञापन
The spire of the 500-year-old Siddheshwar Mahakal temple was damaged due to lightning.
फोटो-6-बेला बस्ती स्थित क्षतिग्रस्त मंदिर और मौजूद लोग। संवाद
औरैया। बेला थाना क्षेत्र में मंगलवार रात बारिश के बीच अचानक बिजली गिरने से प्राचीन सिद्धेश्वर महाकाल मंदिर क्षतिग्रस्त हो गया। मंदिर की ऊपरी सतह का मलबा नीचे गिर गया। बुधवार सुबह जब ग्रामीण मंदिर पहुंचे तो भीड़ जमा हो गई। लोगों ने जिला प्रशासन से इसकी मरम्मत की मांग की है।
विज्ञापन

ग्रामीण बंटू दुबे और सुनील कुमार ने कहा गनीमत रही कि घटना रात में हुई, वरना दिन के समय यहां श्रद्धालु रहते हैं और कोई बड़ा हादसा हो सकता था। सरमन, सविता, दशरथ और संजय कुमार सहित अन्य ग्रामीणों ने प्रशासन से मंदिर के ऐतिहासिक महत्व को देखते हुए मरम्मत कराने की मांग की। उन्होंने बताया कि मंदिर करीब 500 साल पुराना है।
विज्ञापन


बिजली गिरने से मकान क्षतिग्रस्त, उपकरण क्षतिग्रस्त
एरवाकटरा। थाना क्षेत्र के गांव समायन का मजरा रतनपुर में मंगलवार रात करीब 10 बजे एक मकान की छत पर बिजली गिरने से अफरातफरी मच गई। तेज धमाके की आवाज सुनकर लोग घरों से बाहर निकल आए और घटनास्थल पर भीड़ जुट गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रतनपुर निवासी नाहर सिंह के मकान पर बिजली गिरने से छज्जा और लिंटल में दरार आ गई, जबकि फ्रिज, टीवी, सबमर्सिबल पंप सहित कई घरेलू विद्युत उपकरण क्षतिग्रस्त हो गए। घटना के समय मकान के अंदर नाहर सिंह का बेटा पुष्पेंद्र, बेटी सोनाली और उनकी मां नेमश्री थीं, सभी लोग बाल-बाल बच गए। (संवाद)

फोटो-6-बेला बस्ती स्थित क्षतिग्रस्त मंदिर और मौजूद लोग। संवाद

फोटो-6-बेला बस्ती स्थित क्षतिग्रस्त मंदिर और मौजूद लोग। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed