फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   The spark from the stove fire , household goods rakh

चूल्हे की चिंगारी से लगी आग, गृहस्थी का सामान राख

Wed, 30 Sep 2015 12:27 AM IST
ब्यूरो अमर उजाला, औरैया
ब्यूरो अमर उजाला, औरैया Updated Wed, 30 Sep 2015 12:27 AM IST
विज्ञापन
The spark from the stove fire , household goods rakh

फफूंद-बाबरपुर मार्ग स्थित ग्राम केशमपुर में खाना बनाते समय चूल्हे की चिंगारी से लगी आग से गृहस्थी का सामान जलकर राख हो गया। कस्बे के लोगों ने कच्चे मकान की छत को काटकर आग पर काबू पाया। आग से लगभग एक लाख रुपये का नुकसान होने का अनुमान लगाया जा रहा है।

विज्ञापन




केशमपुर गांव निवासी राम किशोर पुत्र नाथूराम राठौर के घर में दोपहर को चूल्हे में खाना बन रहा था। तभी चूल्हे की चिंगारी ने छप्पर में आग पकड़ ली। घर के लोग कुछ समझ पाते आग ने विकराल रूप ले लिया।
विज्ञापन




कमरे के आग की लपटें उठती देख घर में चीख पुकार मच गई। चिल्लाने की आवाज सुन दौड़े लोगों ने छत काटकर पानी डाल आग पर काबू पाया।

 
ग्रामीणों की सूचना पर एसआई विश्व प्रकाश, एसआई धर्मेंद्र सिंह फोर्स के साथ घटनास्थल पर पहुंचे। गृहस्वामी के अनुसार आग से घर में रखी नगदी, जेवर, कपड़े गल्ला आदि सामान जलकर राख हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन



ग्राम प्रधान ओम राजपूत व सांसद प्रतिनिधि प्रेम कुमार गुप्ता ने प्रशासन से पीड़ित को आर्थिक मदद दिलाए जाने का भरोसा दिलाया है। आगजनी के शिकार विकलांग रामकिशोर राठौर को पांच पुत्रियों व दो पुत्रों की परवरिश की चिंता सता रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed