फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   The SP sent the couple injured in the road accident to the medical college.

Auraiya News: सड़क हादसे में घायल दंपती को एसपी ने मेडिकल कॉलेज भेजा

Tue, 02 Dec 2025 11:42 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 02 Dec 2025 11:42 PM IST
विज्ञापन
The SP sent the couple injured in the road accident to the medical college.
औरैया। सड़क पर घायल पड़े दंपती को देख एसपी अभिषेक भारती ने अपने काफिले को रोक लिया। कार से उतरकर घायलों को पुलिस कर्मियों की सहायता से मेडिकल कॉलेज भिजवाया। बाइक सवार दंपती शहर के मोहल्ला नारायणपुर जा रहे थे। हादसा गांव चिचौली के पास हुआ।
विज्ञापन

बेला थाना के गांव चिरैवा निवासी गुलाब सिंह (58) अपनी पत्नी बबली (55) के साथ मंगलवार दोपहर शहर के मोहल्ला नारायणपुर स्थित ससुराल जा रहे थे। इसी दौरान औरैया-दिबियापुर रोड स्थित गांव चिचौली के पास पीछे से ऑटो ने टक्कर मार दी। इससे बाइक सवार दंपती सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। इसी बीच वहां से निकल रहे एसपी अभिषेक भारती की नजर सड़क पर पड़े घायलों पर पड़ी। उन्होंने काफिले को रोका और घायलों के पास पहुंचे। वहां से निकल रही ओमनी वैन को रोका और दोनों घायलों को गोल्डन ऑवर में मेडिकल कॉलेज भेजा। एसपी अभिषेक भारती ने बताया कि ऑटो की तलाश की जा रही है। तहरीर मिलने पर प्राथमिकी दर्ज कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed