फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   The solution to the present day light Incharjon instructions

समाधान दिवस में हल्का इंचार्जों को मौजूद रहने के निर्देश

Sun, 02 Aug 2015 12:56 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो औरैया
अमर उजाला ब्यूरो औरैया Updated Sun, 02 Aug 2015 12:56 AM IST
विज्ञापन
The solution to the present day light Incharjon instructions

समाधान दिवस पर दिबियापुर थाने में आईं 11 में से सात शिकायतों का निस्तारण किया गया। शेष चार शिकायतें संबंधित लेखपाल व पुलिस मौके पर जाकर निस्तारण कराएंगे।

विज्ञापन



पूरे दिन सीओ रमेश कुमार भारतीय एवं तहसीलदार रामनयन ने समस्याओं का निस्तारण कराया, जबकि दोपहर में पहुंचे एसपी मनोज तिवारी ने भी लोगों की समस्याएं सुनीं।
विज्ञापन



 
एसपी औरैया मनोज तिवारी ने कहा कि हर माह समस्याएं सुनने को तहसील दिवस, समाधान दिवस एवं थाने में आइना दिवस आयोजित किए जाते हैं। इनमें शिकायताें का निस्तारण न हुआ तो संबंधित थानाध्यक्ष व हल्का इंचार्ज के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन



निर्देश दिए कि जमीनी विवादों में निष्पक्ष र्क्रावाई करके दोनाें पक्षोँ को संतुष्ट किया जाए। दिबियापुर थाने में भूमि विवाद के सर्वाधिक मामले आ रहे हैं। इस पर उन्होंने चिंता जताई। सीओ औरैया रमेश कुमार भारतीय ने निस्तारण से शेष मामलों को तीन दिन के अंदर निपटाने के निर्देश दिए।



 
उन्होंने समाधान दिवस में समस्त हल्का इंचार्जों को मौजूद रहने को कहा। आगामी पंचायत चुनाव को लेकर भी आवश्यक दिशा निर्देश दिए।



दिबियापुर थानाध्यक्ष मोहम्मद फहीम अख्तर, नगर पंचायत दिबियापुर ईओ महेशचन्द्र उपाध्याय, कानूनगो केशव कुमार, एसआई विनीत उपाध्याय, एसआई पान सिंह, एसआई पप्पू सिंह आदि लेखपाल व कर्मचारी मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed