{"_id":"669eb3bc7f4d3344420289f4","slug":"the-shiva-temple-echoed-with-the-chants-of-bam-bam-bhole-har-har-mahadev-auraiya-news-c-211-1-aur1005-114661-2024-07-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Auraiya News: बम-बम भोले, हर-हर महादेव के उद्घोष से गूंजे शिवालय","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Auraiya News: बम-बम भोले, हर-हर महादेव के उद्घोष से गूंजे शिवालय
विज्ञापन
औरैया। सावन मास के शुभारंभ हो गया है। माह का पहला सोमवार होने के चलते शिवालयों में शिवभक्तों की जबरदस्त भीड़ देखने को मिली। जो देर शाम तक रही। शहर से लेकर गांव तक जिले का माहौल पूरी तरह शिवमय देखने को मिला। शिवालयों में भक्तों ने भगवान शिव का जलाभिषेक व दुग्धाभिषेक कर आस्था निवेदित की।
सावन माह का पहला सोमवार होने के चलते शिवभक्तों में उत्साह रहा। शहर से पांच किलो मीटर दूर बीहड़ांचल स्थित देवकली मंदिर में भगवान शिव की आराधना करने के लिए भक्त सुबह चार बजे से ही मंदिर पहुंचे। मंदिर के कपाट खुलने से पहले श्रद्धालुओं की लंबी लाइन देखने को मिली।
दोपहर तक महिला व पुरुष श्रद्धालुओं की लंबी लाइनों को नियंत्रित करने के लिए महिला व पुरुष पुलिस कर्मियों के साथ ही मंदिर कमेटी के सदस्यों को मशक्कत करनी पड़ी। दोपहर के समय कुछ देर सन्नाटा देखने को मिला। लेकिन जैसे जैसे शाम होते गई फिर भक्तों की भीड़ उमड़ी जो देर रात तक जमी रही।
विज्ञापन
इस बीच शिव भक्त हर-हर महादेव, बम-बम भोले के उद्घोष करते व शिव आरती गाते मंदिर पहुंचे और शिवलिंग का जलाभिषेक व दुग्धाभिषेक किया। यही नहीं शिवभक्तों ने बेल पत्र, भांग, धतूरा, फल, फूल चढ़ाकर पूजा-अर्चना की। देवकली मंदिर में भगवान शिव की पूजा करने के बाद श्रद्धालुओं ने मां मंगला काली मंदिर पहुंचकर दर्शन भी किए।
-- -- -- --
मंदिर के बाहर मेले में की खरीदारी
देवकली मंदिर के बाहर विशाल मेले का आयोजन भी किया गया था। भगवान शिव की पूजा करने के बाद महिला भक्तों ने मेले में खरीदारी की। घरेलू जरूरत का सामान खरीदने के साथ ही पूजन की सामग्री भी खरीदी। इधर उनके साथ आने वाले बच्चों ने मेला में लगे झूलों और आइसक्रीम आदि खाद्य पदार्थों का आनंद लिया।
-- -- -- --
मंदिर से दूर रोके गए वाहन, मुस्तैद रही पुलिस
यातायात व्यवस्था को दुरुस्त बनाने के लिए मंदिर से काफी दूर जिला प्रशासन ने वाहन स्टैंड बनाए। जहां से भक्तों को पैदल मंदिर तक जाना पड़ा। दूरी अधिक होने के कारण भक्तों को परेशानी हुई। वाहन स्टैंड की बैरिकेडिंग से लेकर मंदिर तक जगह-जगह भक्तों की सुरक्षा को लेकर पुलिस के जवान मौजूद रहे। पुलिस अधिकारियों ने सुरक्षा व्यवस्था का जायजा भी लिया। यही स्थिति जिले भर के अन्य शिव मंदिरों पर भी देखने को मिली।