{"_id":"69fce6a77fa8efe42f031c48","slug":"the-road-connecting-to-the-highway-has-fallen-apart-in-just-two-years-auraiya-news-c-211-1-aur1008-144426-2026-05-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Auraiya News: दो साल में ही उखड़ गई हाईवे को जोड़ने वाली सड़क","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Auraiya News: दो साल में ही उखड़ गई हाईवे को जोड़ने वाली सड़क
विज्ञापन
फोटो-20- उखड़ी पड़ी हाईवे को जोड़ने वाली सड़क। संवाद
लोगों को आवागमन में हो रही दिक्कत, जता रहे नाराजगी
भारी वाहनों का दबाव बढ़ने से क्षतिग्रस्त होने की आशंका
संवाद न्यूज एजेंसी
अजीतमल। कस्बे को नेशनल हाईवे से जोड़ने वाली प्रमुख सड़क महज दो वर्षों में ही बदहाल हो गई। कोतवाली के बगल से होकर गुजरने वाली इस सड़क का निर्माण पीडब्ल्यूडी ने कराया था। अब इस सड़क पर बड़े-बड़े गड्ढे हो जाने से राहगीरों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
स्थानीय लोगों ने बताया कि यह अजीतमल और बाबरपुर कस्बे को जोड़ने वाला महत्वपूर्ण मार्ग है। इससे क्षेत्र के दूरदराज गांवों के लोग हाईवे तक पहुंचते हैं। निर्माण के समय आबादी वाले क्षेत्र में सीसी सड़क व उसके बाद डामर और हॉटमिक्स प्लांट से सड़क बनाई गई थी। इसके बावजूद दो साल के अंदर सड़क उखड़ जाने पर स्थानीय लोग निर्माण में घपलेबाजी का आरोप लगा रहे हैं।
इस संबंध में पीडब्ल्यूडी के अवर अभियंता सत्यप्रकाश ने बताया कि सड़क को बने दो वर्ष से अधिक समय हो चुका है। भारी वाहनों के आवागमन के कारण सड़क क्षतिग्रस्त हुई है। बरसात से पहले चलाए जाने वाले गड्ढा मुक्ति अभियान के तहत सड़क को समतल कर गड्ढों की मरम्मत कराई जाएगी।
विज्ञापन
लोगों ने बताई परेशानी
फोटो-21- दिनेश। संवाद
सड़क बने अभी दो वर्ष ही हुए हैं लेकिन हालत इतनी खराब हो चुकी है कि निकलना मुश्किल हो गया है। बरसात के दिनों में स्थिति और गंभीर हो जाती है तथा आए दिन वाहन दुर्घटनाग्रस्त होते हैं।
फोटो-22- राहुल। संवाद
यह हाईवे तक पहुंचने का प्रमुख मार्ग है। इस सड़क से स्कूली बसें, ई-रिक्शा और छोटे वाहन बड़ी संख्या में गुजरते हैं। सड़क टूट जाने से दुर्घटनाओं का खतरा लगातार बढ़ रहा है।