फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   The resolution of the Assembly election victory

विस चुनाव में जीत दिलाने का लिया संकल्प

Thu, 17 Mar 2016 12:12 AM IST
Auraiya, Uttar pradesh, India
Auraiya, Uttar pradesh, India Updated Thu, 17 Mar 2016 12:12 AM IST
विज्ञापन
The resolution of the Assembly election victory
बैठक को संबोधित करते जिलाध्यक्ष कमलेश दीक्षित - फोटो : amar ujala beuro
शहर के जेसीज चौराहे के पास स्थित कृष्णा धाम गेस्ट हाउस में बुधवार को जिला कांग्रेस कमेटी की बैठक हुई। बैठक में आगामी विधानसभा चुनाव में कांग्रेस पार्टी का विजयी पताका फहराए जाने का संकल्प लिया गया। साथ ही कार्यकर्ताओं से एकजुट होकर पार्टी की रीतियों व नीतियों को जन-जन तक पहुंचाए जाने की अपील की गई। बैठक की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष कमलेश दीक्षित ने की।
विज्ञापन


बैठक में जिलाध्यक्ष कमलेश दीक्षित ने कहा कि कांग्रेस पार्टी ने जनता के लिए कई लाभकारी योजनाएं चलाई हैं। आगामी 2017 के विधानसभा चुनाव में पार्टी पूरी दमखम के साथ चुनाव लड़ेगी। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार में गुंडाराज कायम है। जहां सपा कार्यकर्ता पार्टी के चार साल पूरे होने पर जश्न मना रही है, वहीं सूबे की जनता सरकार से परेशान है। उन्होंने कहा कि सूबे में पूरी तरह से कानून व्यवस्था ध्वस्त है।
विज्ञापन


महिलाएं असुरक्षित हैं। अब प्रदेश की जनता कांग्रेस की ओर निहार रही है। उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश की समाजवादी सरकार ने अल्पसंख्यकाें, दलितों के लिए कोई भी कार्य नहीं किया है। कांग्रेस संगठन को गति देने के लिए जिला अध्यक्ष की ओर से जनपद में कुछ नए पदाधिकारियों की नियुक्ति की गई है। जिसमें उपाध्यक्ष पद पर मुजफ्फर खां, विनोद तिवारी, प्रवीण गुप्ता, बृजकिशोर पांडेय तथा महासचिव विनोद सिंह सेंगर, आशाराम दुबे, योगेश दोहरे, कृष्णचंद्र गोयल, अमित तिवारी एवं सचिव पद पर रवी बाथम, शरदचंद्र अग्रवाल, आशुतोष शुक्ल को जिम्मेदारी सौंपी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed