फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   The requirement for a minimum score to pass the B.Ed. bridge course should be abolished.

Auraiya News: बीएड ब्रिज कोर्स में पास होने के लिए अंकों की बाध्यता खत्म हो

Wed, 30 Sep 2026 11:40 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 30 Sep 2026 11:40 PM IST
विज्ञापन
The requirement for a minimum score to pass the B.Ed. bridge course should be abolished.
फफूंद। परिषदीय प्राथमिक विद्यालयों में कार्यरत बीएड योग्यताधारी शिक्षकों के छह माह के ब्रिज कोर्स को सुगम बनाने के लिए शिक्षक संगठन यूनाइटेड टीचर्स एसोसिएशन ने मुख्यमंत्री को ज्ञापन भेजा है।
विज्ञापन

संगठन के प्रदेश अध्यक्ष राजेंद्र सिंह राठौर और प्रदेश महामंत्री ओमजी पोरवाल की ओर से भेजे गए इस पत्र में शिक्षकों के हित में तीन मुख्य मांगों को पूरा करने का आग्रह किया गया है। उन्होंने प्रशिक्षण में भाग लेने वाले शिक्षकों को प्रशिक्षण अवधि के दौरान जनगणना ड्यूटी, बीएलओ ड्यूटी और अन्य सर्वेक्षण कार्यों से मुक्त रखे जाने, एनआईओएस द्वारा घोषित कार्यक्रम के तहत परीक्षा के दिनों में प्रतिभागी शिक्षकों को ऑफलाइन अवकाश प्रदान करने व प्रशिक्षण को केवल विभागीय क्षमता संवर्धन प्रशिक्षण के रूप में पूर्ण कराए जाने और परीक्षा में निर्धारित प्रतिशत अंक लाकर उत्तीर्ण होने की अनिवार्य बाध्यता को समाप्त किए जाने की मांग की है। यूटा के जिला उपाध्यक्ष शिवबालक वर्मा व जिला महामंत्री विनय वर्मा ने बताया है कि ये शिक्षक लंबे समय से विभागीय प्रक्रिया के तहत चयनित होकर अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन कर रहे हैं। ऐसे में ब्रिज कोर्स की प्रक्रिया को सरल बनाकर शिक्षकों को राहत दी जानी चाहिए। पदाधिकारियों ने इस पत्र की प्रतिलिपि अपर मुख्य सचिव (बेसिक शिक्षा) और महानिदेशक (स्कूल शिक्षा) को भी भेजी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed