{"_id":"68263e85d2ef44201b027533","slug":"the-report-was-filed-after-the-family-members-created-a-ruckus-over-the-death-of-a-person-who-was-banned-from-the-district-auraiya-news-c-211-1-knj1003-125943-2025-05-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Auraiya News: जिला बदर की मौत पर परिजनों का हंगामा तब दर्ज हुई रिपोर्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Auraiya News: जिला बदर की मौत पर परिजनों का हंगामा तब दर्ज हुई रिपोर्ट
विज्ञापन
दिबियापुर। गांव पीतांबरपुर निवासी जिला बदर की मौत मामले में परिजनों के हंगामा के बाद पुलिस ने तीन के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। बुधवार को केबिन की मढ़ैया में एक घर में फंदे पर लटके मिलने के बाद परिजनों ने हत्या का आरोप लगाया था। गुरुवार की दोपहर जब पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को मिला तो परिजनों ने हंगामा कर सड़क जाम करने की कोशिश की। हंगामा की सूचना पर चार थानों की फोर्स और पीएसी बल पहुंच गया। पुलिस ने जल्द गिरफ्तारी का आश्वासन दिया। इसके बाद गांव में भारी पुलिस फोर्स की तैनाती में युवक का अंतिम संस्कार किया गया।
पीतांबरपुर निवासी निर्वेश पाल (28) का शव केबिन की मढ़ैया में एक घर में मिला था। गुरुवार की दोपहर जब शव पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को मिला तो उनका गुस्सा फूट पड़ा। उन्होंने दिबियापुर में गेल बंबा के पास जाम लगाने की कोशिश की। पुलिस के समझाने पर माने। पुलिस ने युवक की बहन दीक्षा की तहरीर पर पंकज पाल, श्यामू भदौरिया और मुस्कान उर्फ रिजवाना के खिलाफ हत्या करने की रिपोर्ट दर्ज की है। इसके बाद गांव में अंतिम संस्कार किया गया। पुलिस ने जल्द ही सभी आरोपियों को गिरफ्तार करने की बात कही है।
सूत्रों की मानें तो पुलिस ने कुछ लोगों को हिरासत में ले लिया है। सीओ सदर अशोक सिंह ने बताया कि निर्वेश पाल बीते 13 मई को अपनी पत्नी के साथ झींझक एक निमंत्रण में गया था। शाम छह बजे वहां से लौटने के बाद केबिन की मड़ैया में दोस्त पंकज पाल के घर रुक गया। यहीं उसने कुंडी बंद कर फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली थी। उसके खिलाफ थाने में 10 मुकदमे दर्ज थे। वह जिला बदर था। परिजनों ने तीन लोगों पर लगाए गए आरोप के आधार पर पुलिस ने हत्या करने की रिपोर्ट दर्ज की है। आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है। दिबियापुर थाने के प्रभारी निरीक्षक मुकेश बाबू चौहान ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट में हैंगिंग आई है।