फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   The relatives kept sleeping, the thieves took away the cash and jewelry

सोते रहे परिजन, नकदी-जेवर ले गए चोर

Sun, 17 Apr 2022 11:33 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 17 Apr 2022 11:33 PM IST
विज्ञापन
The relatives kept sleeping, the thieves took away the cash and jewelry
जांच पड़ताल करती पुलिस व मौजूद गृहस्वामी व अन्य परिजन। संवाद - फोटो : AURAIYA
फफूंद(औरैया)। कस्बे के दिबियापुर रोड पर स्थित मकान में बीती रात छत के रास्ते घर में घुसे चोर बक्से का ताला तोड़कर जेवर और नकदी चोरी कर ले गए। पीड़ित ने पुलिस को चोरी की तहरीर दी पर पुलिस घटना को संदिग्ध बता रही है।
विज्ञापन

कस्बे के दिबियापुर रोड स्थित नई बस्ती चमनगंज निवासी रामकुमार ने थाने में तहरीर दी कि शनिवार रात वह अपने घर के बरामदे और पुत्र छत पर सो रहा था। तभी रात में किसी वक्त चोर घर की छत पर चढ़कर जीने के रास्ते से घर में घुसे। फिर चोरों ने कमरे में रखे बक्से का ताला तोड़कर सोने चांदी के जेवर व 10 हजार रुपये की नकदी चुरा ली।
विज्ञापन

सुबह नींद खुलने पर कमरे के अंदर सामान बिखरा मिला तो चोरी होने की जानकारी हुई। पीड़ित ने पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने घटना की जांच शुरू की। प्रभारी निरीक्षक ललिता कुमारी ने बताया कि घटना संदिग्ध नजर आ रही है, जांच की जा रही है।

कमरे के अंदर बिखरा पड़ा सामान। संवाद

कमरे के अंदर बिखरा पड़ा सामान। संवाद- फोटो : AURAIYA

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed