{"_id":"695ab625d939210a1906ae94","slug":"the-railway-station-premises-have-been-turned-into-a-tempo-stand-auraiya-news-c-211-1-aur1020-137239-2026-01-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Auraiya News: रेलवे स्टेशन परिसर को बना डाला टेंपो स्टैंड","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Auraiya News: रेलवे स्टेशन परिसर को बना डाला टेंपो स्टैंड
विज्ञापन
दिबियापुर। थाने से रेलवे स्टेशन फफूंद को जोड़ने वाली सड़क अतिक्रमणकारियों और टेंपो चालकों के कब्जे में है। फुटपाथ पर सजी दुकानों के कारण राहगीरों को चलने में कठिनाई हो रही है। रेलवे परिसर में टेंपो के जमावड़े से यह स्थान टेंपो स्टैंड जैसा प्रतीत होता है।
रेलवे के फुट ओवर ब्रिज से उतरने वाले यात्रियों को टेंपो चालक जबरन अपने वाहनों में बैठाने का प्रयास करते हैं। दूरदराज से आने वाले यात्री भीषण सर्दी में स्टेशन परिसर पहुंचते ही परेशानी में पड़ जाते हैं, क्योंकि टेंपो के कारण जाम लगा रहता है। न तो थाना पुलिस और न ही रेलवे पुलिस इस समस्या का समाधान कर रही है।
रेलवे परिसर में सार्वजनिक शौचालयों की व्यवस्था का पूर्ण अभाव है, जिससे यात्रियों को खुले में शौच जाना पड़ता है। थाना प्रभारी रुद्र प्रताप नारायण त्रिपाठी ने बताया कि रेलवे स्टेशन सहित नगर के कई हिस्सों में अतिक्रमण और टेंपो, ई-रिक्शा की अवैध पार्किंग की समस्या व्याप्त है। उन्होंने नगर पंचायत को पत्र लिखकर अविलंब अतिक्रमण हटाने का आग्रह किया है। वहीं, नगर पंचायत के अधिशासी अधिकारी विनय कुमार पांडेय ने आश्वासन दिया है कि जल्द ही अभियान चलाकर अतिक्रमण और अवैध पार्किंग को हटाया जाएगा।