फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   The premises of Gayatri Shaktipeeth Aryanagar illuminated with 21 hundred lamps

Auraiya News: 21 सौ दीपकों से जगमगाया गायत्री शक्तिपीठ आर्यनगर का परिसर

Thu, 30 Nov 2023 11:12 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 30 Nov 2023 11:12 PM IST
विज्ञापन
The premises of Gayatri Shaktipeeth Aryanagar illuminated with 21 hundred lamps
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

औरैया। गायत्री शक्तिपीठ आर्यनगर में हो रहे 24 कुण्डीय गायत्री महायज्ञ में शांतिकुंज हरिद्वार से पधारे आचार्यों ने पुंसवन, नामकरण, अन्नप्राशन, विद्यारंभ, यज्ञोपवीत एवं गुरुदीक्षा संस्कार के कार्यक्रम संपन्न कराए। शाम को पूरे परिसर में 21 सौ दीपकों को जलाया गया।
गायत्री शक्ति पीठ आर्य नगर में आयोजित महायज्ञ में पहुंचे काफी संख्या में श्रद्धालुओं ने हवन में आहुतियां दीं। इस अवसर पर हरिद्धार से आए आचार्यों ने वैदिक मंत्रोच्चार के साथ हवन कार्यक्रम संपन्न कराया। कार्यक्रम के दौरान पहुंचे श्रद्धालुओं ने युगऋषि पं. श्रीराम शर्मा आचार्य एवं स्नेह सलिला माता भगवती देवी शर्मा को गुरु रूप में वरण कर अपने जीवन में गुरु के बताए रास्ते पर चलने तथा अपने अन्दर की बुराईओं को त्यागने का प्रण लिया।
विज्ञापन

सायंकालीन बेला में सहस्त्रवेदीय गायत्री दीप महायज्ञ में बहनों- भाईयों ने 21 सौ दीपकों को प्रज्ज्वलित कर आहुतियां प्रदान की। टोलीनायक श्री योगेश जी की टोली ने गीत-संगीत के साथ व्यक्ति, परिवार, समाज एवं राष्ट्र जागरण करने हेतु जन-जन को प्रेरित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed