{"_id":"6898e9b11c802c513202fe95","slug":"the-pond-in-the-village-is-filled-with-water-it-is-difficult-to-get-out-auraiya-news-c-211-1-aur1008-129929-2025-08-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Auraiya News: गांव में भरा तालाब का पानी, निकलना मुश्किल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Auraiya News: गांव में भरा तालाब का पानी, निकलना मुश्किल
Mon, 11 Aug 2025 12:19 AM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
Updated Mon, 11 Aug 2025 12:19 AM IST
विज्ञापन
परसेपुरवा में घर की दहलीज तक पहुंचा पानी।
- फोटो : परसेपुरवा में घर की दहलीज तक पहुंचा पानी।
बिधूना। ग्राम पंचायत बेला के मजरा परसेपुरवा में बारिश से गांव का तालाब ओवरफ्लो हो गया। इससे आसपास के मकान जलभराव की चपेट में आ गए। घरों की चौखट तक पानी से आने से ग्रामीणों को आवागमन में दुश्वारी हो रही है।
ग्रामीणों का कहना है कि बेला समेत आसपास का बरसात का पानी गांव के तालाब में आता है। इससे गलियों में पानी भरने से कीड़े-मकोड़े पनपने लगे हैं। जलभराव से कई गलियों में कीचड़ और बदबू से हालात हैं। ग्रामीण अनिल कुमार, निर्भय, रवि, सत्येंद्र, नरोत्तम और वीरू ने बताया कि कई बार संबंधित विभाग से पानी की निकासी की मांग की गई, लेकिन सुनवाई नहीं हुई।
ग्रामीण विजय ने बताया कि उसके भाई का निधन हो गया था। उसी दौरान तालाब का पानी घर के सामने भर गया। इससे आने-जाने में बहुत दिक्कत हुई। लोगों का कहना है कि अगर पानी की निकासी नहीं की गई तो बीमारियों का खतरा बढ़ सकता है।
विज्ञापन
उधर, बिधूना एडीओ पंचायत विजय कुमार ने बताया कि परसेपुरवा में तालाब ओवरफ्लो होने की समस्या को लेकर प्रधान व सचिव से पंपिंग सेट से पानी की निकासी कराने के लिए कहा गया है।