{"_id":"2f79d66330f8715efa00ae7e8b658e05","slug":"the-police-vehicle-was-thrashed-to-death-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"वाहन ने कानपुर के सिपाही को रौंदा, मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वाहन ने कानपुर के सिपाही को रौंदा, मौत
ब्यूरो/ अमर उजाला, औरैया।
Updated Tue, 26 May 2015 12:21 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रविवार रात दिबियापुर के नहर पुल के दक्षिणी किनारे पर एक अधेड़ का क्षत विक्षत शव मिला। परिजनों ने शव की शिनाख्त कानपुर क्राइम ब्रांच में कांस्टेबल चालक के पद पर तैनात सिपाही के रूप में की। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन
सोमवार सुबह लोगों ने दिबियापुर में नहर पुल के दक्षिणी किनारे पर औरैया कन्नौज मार्ग पर एक अधेड़ का शव पड़ा देखा। वाहनों के आवागमन से शव बुरी तरह कुचल गया था। सिपाही के जेब में रखे कागजात के आधार पर परिजनों ने शव की शिनाख्त की।
विज्ञापन
रामनारायण पुत्र बनवारी लाल पुष्कर निवासी रतनपुर गढ़िया ने मौके पर पहुंचकर शव की शिनाख्त अपने भाई रामशरण पुष्कर के रूप में की। बाद में सिपाही के पुत्र शैलेश कुमार ने अज्ञात वाहन के चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन
शैलेश के अनुसार उनके पिता क्राइम ब्रांच कानपुर में कांस्टेबल चालक के पद पर तैनात थे। 1 माह पूर्व बहन की शादी के लिए अवकाश पर आए थे। 24 मई को वह किसी कार्य से दिबियापुर आए थे।
आज यह हादसा हो गया। सिपाही का कुछ दिन पूर्व ही माती मुख्यालय से कानपुर के लिए तबादला हुआ था। परिजनों का अनुमान है कि सिपाही की ससुराल सहायल थाना क्षेत्र कें गांव दीपपुर जड़कडू में थी।
जाते समय रात को किसी अज्ञात वाहन की चपेट में आने से मौत हो गई। मृतक की पांच संतानों में चार पुत्रियां एवं एक पुत्र है। दूसरी पुत्री की शादी 19 मई को हुई थी।