{"_id":"69efaf6cd316ebda0605ec24","slug":"the-police-station-of-the-district-got-392-recruits-auraiya-news-c-211-1-aur1006-143855-2026-04-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Auraiya News: जिले के थाना कोतवाली को मिले 392 रिक्रूट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Auraiya News: जिले के थाना कोतवाली को मिले 392 रिक्रूट
Tue, 28 Apr 2026 12:18 AM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
Updated Tue, 28 Apr 2026 12:18 AM IST
विज्ञापन
फोटो-40-रिक्रूट आरक्षियों को निर्देश देते एसपी अभिषेक भारती। स्रोत: पुलिस
औरैया। पुलिस आरक्षी की नई भर्ती के तहत जिले को 392 रिक्रूट मिले हैं। 226 पुरुष और 66 महिला आरक्षियों को तीन माह तक जिलेभर की थाना कोतवाली में फील्ड प्रशिक्षण दिया जाएगा।
थाना कोतवाली स्तर पर मातहतों की संख्या बढ़ने से पुलिसिंग भी बेहतर होगी। ऐसे में पुलिस महकमे की ओर से थाना कोतवाली स्तर पर इन रिक्रूटों की संख्या का आवंटन भी कर दिया गया है।
सबसे ज्यादा आरक्षियों की तैनाती औरैया, दिबियापुर, बिधूना व अजीतमल में की गई है। यहां पर 25-25 पुरुष आरक्षी और छह-छह महिला आरक्षी तीन माह तक फील्ड प्रशिक्षण लेंगे। इसी तरह अछल्दा, एरवाकटरा, बेला व फफूंद में 20-20 पुरुष आरक्षी और पांच-पांच महिला आरक्षी को भेजा जाएगा।
विज्ञापन
इसके अलावा अयाना में 15 पुरुष आरक्षी और चार महिला आरक्षी भेजी जाएंगी। कुदरकोट में 18 पुरुष आरक्षी और चार महिला आरक्षी रहेंगी। सहायल थाना में 10 पुरुष आरक्षी और पांच महिला आरक्षी रहेंगी। इसी के साथ महिला थाना में नौ महिला आरक्षी को तीन माह तक प्रशिक्षण के लिए भेजा जाएगा।
एसपी अभिषेक भारती ने बताया कि 392 नए रिक्रूट को तीन माह के लिए थाना कोतवाली में फील्ड प्रशिक्षण के लिए भेजा जा रहा है। प्रत्येक थाना कोतवाली में स्टाफ में बढ़ोतरी होने से पुलिसिंग बेहतर होगी।