फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   The police have not yet been able to find the farmer's mobile.

Auraiya News: अबतक किसान का मोबाइल नहीं ढूंढ पाई पुलिस

Sun, 17 May 2026 12:09 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया Updated Sun, 17 May 2026 12:09 AM IST
विज्ञापन
The police have not yet been able to find the farmer's mobile.
बिधूना। कोतवाली क्षेत्र के गांव कल्याणपुर जागू में हुई किसान बीपी सिंह (32) की हत्या के मामले में पुलिस को अहम सुराग हाथ लगे हैं। सूत्रों के अनुसार मामला एक युवती से जुड़ा बताया जा रहा है। वहीं, पुलिस अबतक किसान का मोबाइल नहीं ढूंढ पाई है।
विज्ञापन

11 मई को बीपी सिंह का शव गांव से करीब एक किलोमीटर दूर स्थित एक सूखे कुएं में मिला था। वारदात के बाद से ही पुलिस की कई टीमें अलग-अलग बिंदुओं पर जांच कर रही थी। उधर, बीपी सिंह का मोबाइल फोन अभी तक पुलिस के हाथ नहीं लग सका है। सर्विलांस और कॉल डिटेल के जरिए मोबाइल की लोकेशन पता कर आरोपियों की तलाश में पुलिस लगातार दबिश दे रही है।
विज्ञापन

पुलिस ने अब तक 12 से अधिक संदिग्धों को हिरासत में लेकर पूछताछ की है। पूछताछ के बाद कुछ लोगों को छोड़ दिया गया है जबकि कुछ मुख्य संदिग्ध अभी भी पुलिस की हिरासत में हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

कोतवाल मुकेश बाबू चौहान ने बताया कि पुलिस टीम हर एक पहलू की जांच कर रही है। संदिग्धों से पूछताछ में जानकारियां मिली हैं। मृतक के मोबाइल की बरामदगी के प्रयास जारी हैं। जल्द ही घटना का खुलासा कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed