फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   The plight of cattle in the municipality's cowshed

औरैयाः पालिका की गोशाला में मवेशियों की दुर्दशा

Sun, 06 Nov 2022 01:18 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 06 Nov 2022 01:18 AM IST
विज्ञापन
The plight of cattle in the municipality's cowshed
फोटो05एयूआरपी 23- खाली टैंक के पास पानी के लिए खड़ी गाय। संवाद - फोटो : AURAIYA
औरैया। नगर पालिका परिषद की दोनों गोशालाएं बदहाल पड़ी हैं। लाखों रुपये खर्च करने के बाद भी मवेशियों की दुर्दशा है। जिम्मेदार इन्हें न तो समय से चारा-पानी उपलब्ध करा पा रहे है और न ही इलाज। आवास विकास व दयालपुर गोशाला की पड़ताल में व्यवस्थाएं बदहाल मिलीं। जानकारी करने पर जिम्मेदार सफाई देते नजर आए।
विज्ञापन

शासन की ओर से अन्ना मवेशियों के लिए अस्थायी गोशालाएं खोलने के निर्देश दिए गए थे। नगर पालिका प्रशासन ने आवास विकास परिषद में पानी की टंकी परिसर व दयालपुर में गोशाला संचालित कराई। पालिका प्रशासन के अनुसार, आवास विकास गोशाला में 70 गोवंश हैं, जबकि दयालपुर गोशाला में 20 गोवंश हैं। इसके बाद भी इनकी देखरेख ठीक से नहीं हो पा रही है।
विज्ञापन

शनिवार को पड़ताल की गई तो पोल खुलती दिखी। गोशाला में नांद में सूखा भूसा पड़ा मिला। जिसे गोवंश खाने को मजबूर थे। वहीं, पास स्थित गोदाम में दाना की कई बोरियां सील पैक रखी मिली। यहां काफी संख्या में गाय बैठी दिखीं। जिसमें कई चुटहिल गायों के अंगों से खून टपक रहा था। वहीं एक मृत गाय भी पड़ी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

गोशाला परिसर में बना पानी का टैंक भी खाली था। गोशाला में जगह-जगह गंदगी फैली थी। सूत्रों के अनुसार इस गोशाला में दो सफाई कर्मचारी, एक संचालक व दो जानवरों की देखभाल के लिए कर्मचारी तैनात हैं। जबकि मौके पर कोई नहीं मिला।
वहीं दयालपुर स्थित गोशाला की पड़ताल के दौरान कुछ मवेशी परिसर में घूम रहे थे। एक गाय हाल में बंधी मिली। मौजूद कर्मचारी संतोष ने बताया कि गाय के थनों में पिछले 10 दिन से किसी बीमारी के चलते दिक्कत है। पालिका प्रशासन को जानकारी दी जा चुकी है, अभी तक कोई डॉक्टर देखने नहीं आया है। गोशाला में लगा टिन शेड भी टूटा पड़ा था। कर्मचारी ने बताया कि बरसात के दिनों में टूट गया था। अभी तक ठीक नहीं हुआ।

अधिशासी अधिकारी, नगर पालिका रामआसरे कमल ने कहा कि बीमार मवेशियों का इलाज कराने के लिए कई बार पशु चिकित्साधिकारियों को पत्र लिखा गया। इसके बाद भी वह नहीं पहुंचे है। जल्द ही इस दिशा में फिर से पत्राचार कर बीमार पशुओं का इलाज अच्छे से कराया जाएगा। आवास विकास गोशाला में कर्मचारियों के मौजूद न होने पर जांच कराई जाएगी।

फोटो05एयूआरपी 24- गोशाला में फैली गंदगी। संवाद

फोटो05एयूआरपी 24- गोशाला में फैली गंदगी। संवाद- फोटो : AURAIYA

फोटो05एयूआरपी 25- दयालपुर स्थित गोशाला में खड़ी थनों में बीमारी से ग्रसित गोवंश। संवाद

फोटो05एयूआरपी 25- दयालपुर स्थित गोशाला में खड़ी थनों में बीमारी से ग्रसित गोवंश। संवाद- फोटो : AURAIYA

फोटो05एयूआरपी 26- दयालपुर स्थित गोशाला में टूटा पड़ा गायों के बैठने के लिए लगा टिन शेड। संवाद

फोटो05एयूआरपी 26- दयालपुर स्थित गोशाला में टूटा पड़ा गायों के बैठने के लिए लगा टिन शेड। संवाद- फोटो : AURAIYA

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed