फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   The person who fired himself informed the police

Auraiya News: फायरिंग करने वाले ने खुद पुलिस को दी सूचना

Sat, 25 Feb 2023 12:03 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया Updated Sat, 25 Feb 2023 12:03 AM IST
विज्ञापन
The person who fired himself informed the police
औरैया। सदर कोतवाली क्षेत्र के गांव पातेपुर में गुरुवार शाम एक युवक ने नशे की हालत में तमंचे से हवाई फायरिंग कर दी। उसने खुद ही पुलिस को फोन करके विरोधियों पर फायरिंग का आरोप लगाते हुए सूचना दे दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच की तो पता चला कि सूचना देने वाले ने ही फायरिंग की थी। पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।
विज्ञापन

पातेपुर गांव निवासी सचिन ने गुरुवार शाम को पुलिस को फोन कर बताया कि गांव में कुछ लोगों ने फायरिंग कर दहशत फैलाई है। इस पर पुलिस टीम तत्काल घटना स्थल पहुंची। वहां मौके पर पुलिस को फोन करने वाला युवक सचिन नशे की हालत में मिला। पूछताछ में जब हकीकत सामने आई तो पुलिस ने फोन करने वाले युवक सचिन की तलाशी ली। इसमें पुलिस ने उसके पास से एक तमंचा 315 बोर, दो कारतूस व पास में पड़ा एक खोखा बरामद किया। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक रवि श्रीवास्तव ने बताया कि आरोपी युवक से पूछताछ की तो बताया कि उसने नशे की हालत में खुद हवाई फायर किए थे। विपक्षियों को फंसाने के लिए उसने पुलिस को सूचना दी थी। उसे गिरफ्तार कर जेल भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed