फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   The pace of license making slowed down as soon as the interference of brokers ended

Auraiya News: दलालों का दखल खत्म हाेते ही लाइसेंस बनने की गति हुई धीमी

Thu, 01 Aug 2024 11:27 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 01 Aug 2024 11:27 PM IST
विज्ञापन
The pace of license making slowed down as soon as the interference of brokers ended
औरैया। एआरटीओ कार्यालय में गत दिनों जिलाधिकारी व एसपी ने छापेमारी की थी। जहां मौके से पांच दलालों को गिरफ्तार किया था। ऐसे में अब एआरटीओ कार्यालय में लाइसेंस बनने की गति बहुत ही धीमी हो गई है। पहले जहां प्रतिदिन 50-60 लाइसेंस बन जाते थे। दलालों के खत्म होते ही महज 10 से 12 तक ही रह गए हैं।
विज्ञापन

एआरटीओ कार्यालय में दलालों के हस्तक्षेप को समझना है तो पिछले दिनों हुई छापेमारी से पहले और अब बनने वाले ड्राइविंग लाइसेंसों की संख्या से समझा जा सकता है। छापेमारी से पहले ककोर स्थित एआरटीओ कार्यालय में रोजाना 50-60 ड्राइविंग लाइसेंस बनते थे। इस व्यवस्था के तहत आनलाइन आवेदन करना होता है। ऑनलाइन फीस भी जमा हो जाती है। महज वाहन चलाने की गतिविधि को लेकर लाइसेंस आवेदकों को एआरटीओ कार्यालय आना होता है।
विज्ञापन

डीएम व एसपी की छापेमारी के बाद से यहां दलालों का टोटा हो गया है। ऐसे में सुविधाजनक माध्यम से आसानी से बन जाने वाले लाइसेंस की व्यवस्था कहीं न कहीं चरमराई है। चर्चा यह है कि लोग सीधे जाने में कतरा रहे हैं। वहीं दूसरी ओर नियम संगत कवायद से गुजरने से भी कतरा रहे हैं। वहीं कुछ कहा कहना है कि कार्यालय के बाहर ऑनलाइन आवेदन कराने वाले लोगों की दुकानें भी सीज कर दी गई है। ऐसे में आने वाले लोगों के आवेदन करने का संकट है। लेकिन आवेदक अपना आवेदन किसी भी जनसेवा केंद्र से करा सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

----------------
वर्जन
‘लाइसेंस के लिए स्लॉट तय होता है। जितने लोग आवेदन करेंगें, उतने लोग आते हैं। इन दिनों लाइसेंस बनवाने वाले लोगों की संख्या में कमी आई है। इसके लिए बुनियादी बिंदुओं पर काम किया जा रहा है। लोगों में विश्वास दिलाया जा रहा है। स्वयं व जनसेवा केंद्र से आवेदन कराएं। कार्यालय आकर स्वयं काम कराएं।’
-स्वदेश कुमार, एआरटीओ
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed