फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   The out-of-control car hit the divider and overturned; the driver survived.

Auraiya News: अनियंत्रित कार डिवाइडर से टकराकर पलटी, चालक बचा

Fri, 09 Jan 2026 12:16 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 09 Jan 2026 12:16 AM IST
विज्ञापन
The out-of-control car hit the divider and overturned; the driver survived.
औरैया। जमालशाह के पास बृहस्पतिवार को एक कार अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकराने के बाद पलट गई। हादसे के बाद मौके पर लोगों की भीड़ लग गई। कार में फंसे चालक को बाहर निकाला गया। हादसे में चालक को कोई चोट नहीं आई। कार को सड़क से हटाया गया।
विज्ञापन

सदर कोतवाली के गांव खानपुर निवासी हर्ष बृहस्पतिवार को दोपहर सुभाष चौक की तरफ कार से जा रहा था। कार की रफ्तार तेज होने के कारण चालक नियंत्रण खो बैठा और जमालशाह के पास अनियंत्रित कार डिवाइडर से जाकर टकरा गई। इसके बाद कार पलट गई। आसपास खड़े लोगों में अफरातफरी मच गई। हादसे के बाद वहां लोगों की भीड़ लग गई। कार में फंसे चालक को बाहर निकाला। गनीमत रही कि चालक को चोट नहीं आई। बाद में कार को सीधा किया गया। सूचना पर हर्ष के परिजन मौके पर पहुंचे और कार को साथ ले गए। कोतवाल राजकुमार सिंह ने बताया कि हादसे में किसी को भी चोट नहीं आई है। तेज रफ्तार होने की वजह से कार पलटी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed