फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   The operators ran away after stopping the coaching, the ruckus of the students

औरैयाः कोचिंग बंद कर भागे संचालक, छात्रों का हंगामा

Fri, 02 Sep 2022 11:57 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 02 Sep 2022 11:57 PM IST
विज्ञापन
The operators ran away after stopping the coaching, the ruckus of the students
कोचिंग सेंटर के बाहर हंगामा करते छात्र-छात्राएं। संवाद - फोटो : AURAIYA
औरैया। शहर के कानपुर रोड स्थित एक मार्केट में संचालित कोचिंग सेंटर को अचानक बंद कर संचालक फरार हो गया। शुक्रवार सुबह कोचिंग पहुंचे छात्र-छात्राओं ने सेंटर के हॉल बंद और अंदर से सारा सामान गायब देख जमकर हंगामा किया। हंगामे की जानकारी पर पहुंची पुलिस को पीड़ित छात्र-छात्राओं ने मामला दर्ज कराने को शिकायती पत्र दिया है। पुलिस संचालक की तलाश में जुट गई है।
विज्ञापन

पिछले लगभग दो माह से एक बहुचर्चित कोचिंग सेंटर संचालित हो रहा था। जिसमें लगभग चार सौ छात्र-छात्राओं ने प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी के लिए पंजीकरण कराया था। इसके लिए प्रति छात्र-छात्रा ने छह हजार से लेकर 10 हजार रुपये तक कोर्स के हिसाब से फीस जमा की थी। कोचिंग सेंटर के संचालक की ओर व्हाट्सएप पर बनाए गए ग्रुप में 22 अगस्त को मैसेज जारी किया गया।
विज्ञापन

जिसमें बताया गया कि कोचिंग सेंटर के संचालक की नानी का देहांत होने के कारण शोक के चलते अवकाश रहेगा। इसके बाद फिर मैसेज डाल दिया कि अब नानी की तेरहवीं तक सेंटर बंद रहेगा। सेंटर दो सितंबर को पूर्व की भांति खुलेगा। शुक्रवार को जब छात्र-छात्राएं कोचिंग पहुंचे तो सारा सामान गायब था और कोचिंग में ताला लटक रहा था। इसके बाद छात्र-छात्राओं ने जमकर हंगामा करना शुरू कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

करीब एक घंटे छात्र-छात्राएं हंगामा करते रहे। कोतवाली पुलिस ने आक्रोशित बच्चों को शांत कराया। इसके बाद कोतवाली पहुंचे छात्रों ने तीन लोगों के खिलाफ नामजद तहरीर दी। जिसमें छात्र-छात्राओं ने फीस वापस दिलाने व धोखाधड़ी करने वालों पर रिपोर्ट दर्ज करने की मांग की। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक मुकेश चौहान ने बताया कि मामले की जानकारी है, जांच की जा रही है। जांच रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।

दिसंबर 2021 में खत्म हो चुका जीएसटी रजिस्ट्रेशन
कोचिंग सेंटर संचालक द्वारा जीएसटी का कराया गया रजिस्ट्रेशन दिसंबर 2021 में खत्म हो चुका है। जिसका संचालक की ओर से नवीनीकरण भी नहीं कराया गया। इसके बाद भी छात्र-छात्राओं के साथ धोखाधड़ी करते हुए वसूली की गई फीस के एवज में जो रसीद जारी की गई। उस पर वही खत्म हो चुके जीएसटी नंबर को प्रकाशित किया गया है।

पुलिस छात्र-छात्राओं से मामले की जानकारी करती हुई। संवाद

पुलिस छात्र-छात्राओं से मामले की जानकारी करती हुई। संवाद- फोटो : AURAIYA

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed