{"_id":"6803e951d86f35c3230c05a1","slug":"the-old-pipeline-got-damaged-while-laying-the-new-pipeline-auraiya-news-c-211-1-aur1007-124912-2025-04-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Auraiya News: नई लाइन बिझाने के दौरान क्षतिग्रस्त हो गई पुरानी पाइप लाइन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Auraiya News: नई लाइन बिझाने के दौरान क्षतिग्रस्त हो गई पुरानी पाइप लाइन
Sat, 19 Apr 2025 11:50 PM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
Updated Sat, 19 Apr 2025 11:50 PM IST
विज्ञापन
लीकेज से निकलते पानी को बाल्टी में भरता युवक।
- फोटो : :मारपीट में छूट गई बाइक को वापस कराती पुलिस।
बिधूना। कस्बे में अमृत योजना 2.0 के तहत पाइप बिछाने के लिए कार्यदायी संस्था ने सुरजपुर मोहल्ले की मेन सड़क की इंटरलॉकिंग खोद दी। नई पाइप लाइन डालने के दौरान बिछी पानी की पुरानी पाइप लाइन खोदाई के दौरान टूट गई।
लाइन ठीक से बंद न करने पर मोहल्ले में तीन दिन से हजारों लीटर पानी बर्बाद हो रहा है। वहीं राहगीर पानी भरे गड्ढे की चपेट में आकर चोटिल हो रहे हैं। वाहन भी फंस रहे हैं।
सुरजपुर मोहल्ले में मिश्रा मार्केट व शर्मा टायर की दुकान के पास से सुरजपुर जाने वाली मेन सड़क पर जल निगम द्वारा तीन दिन पूर्व पानी की नई पाइप लाइन डालने के दौरान पुरानी लाइन क्षतिग्रस्त हो गई थी। जेसीबी से तोड़कर बिना किसी बताए चुपचाप मिट्टी डालकर इस लापरवाही को छुपाने का प्रयास किया।
विज्ञापन
शनिवार को यहां एक कार काफी देर तक गड्ढे में फंसी रही। जिसे मशक्कत के बाद निकाला जा सका। नगर पंचायत अध्यक्ष आदर्श मिश्रा ने बताया कि जानकारी मिली है।
जल निगम द्वारा खोदी गई पाइप लाइन बिछाने के लिए सड़क से पानी की पुरानी लाइन क्षतिग्रस्त हुई है। पानी बर्बाद हो रहा है। जल्द पाइप लाइन ठीक कराई जाएगी। जल निगम के ठेकेदारों से यह कार्य कराया जाएगा।