फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   The municipal council president's nephew evaded the police and hid in Delhi and Mumbai.

Auraiya News: पुलिस को चकमा देकर दिल्ली-मुंबई में छिपा था पालिका अध्यक्ष का भतीजा

Tue, 14 Jul 2026 11:49 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया Updated Tue, 14 Jul 2026 11:49 PM IST
विज्ञापन
The municipal council president's nephew evaded the police and hid in Delhi and Mumbai.
औरैया। शहर में हुई संविदा नलकूप संचालक की हत्या में शामिल नगर पालिका अध्यक्ष अनूप गुप्ता के भतीजे हिमांशु गुप्ता ने सोमवार को कोर्ट में सरेंडर कर दिया।
विज्ञापन

इसके बाद जमानत याचिका पर सुनवाई के दौरान बचाव पक्ष ने उसे झूठा फंसाए जाने का तर्क दिया। कोर्ट ने उसे सशर्त जमानत दे दी। उधर, पुलिस को चकमा देकर वह दिल्ली, मुंबई में अलग-अलग जगह छिपता घूम रहा था।
विज्ञापन

29 दिसंबर 2025 को नगर पालिका इंटर कॉलेज स्थित नलकूप पर मोहल्ला गोविंद नगर निवासी ऑपरेटर किशन गुप्ता की हत्या कर दी गई थी। पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर आरोपियों को जेल भेज कर जांच शुरू की। इस दौरान नगर पालिका अध्यक्ष अनूप गुप्ता के भतीजे हिमांशु गुप्ता का नाम प्रकाश में आया।
विज्ञापन
विज्ञापन

विवेचना में जुटी पुलिस के समक्ष पालिकाध्यक्ष के भतीजे का नाम आने पर वह शहर छोड़ गया था। पुलिस उसकी तलाश में रिश्तेदारों और सगे संबंधियों तक खाक छान रही थी। पुलिस सूत्रों के अनुसार वह दिल्ली, मुंबई और बड़े शहरों में आसरा लिए था। यही वजह रही कि पुलिस उस तक पहुंच नहीं सकी। अंत में चार दिन पहले उसे भगोड़ा घोषित करना पड़ा।
10 जुलाई को कोतवाली पुलिस उसके घर पहुंची और उसे भगोड़ा घोषित करते हुए 24 घंटे में सरेंडर करने का अल्टीमेटम दिया। सोमवार को आरोपी ने पुलिस को चकमा देकर कोर्ट सरेंडर कर दिया। इसके बाद उसकी जमानत याचिका पर सुनवाई की गई।

कोर्ट ने आरोपी हिमांशु गुप्ता को 20 हजार रुपये जमानत और इतनी ही राशि का मुचलका प्रस्तुत करने पर न्यायिक हिरासत से मुक्त करने का आदेश जारी कर दिया। उधर, सदर कोतवाल राजकुमार सिंह ने बताया कि कानूनी प्रक्रिया के तहत आगे की कार्यवाही चल रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed