{"_id":"e611349135220ee1f0bce7444df77d5d","slug":"the-mouth-as-things-awake-reaped-night-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जितने मुंह उतनी बातें, जागकर काटी रात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जितने मुंह उतनी बातें, जागकर काटी रात
ब्यूरो/अमर उजाला, औरैया
Updated Mon, 27 Apr 2015 12:24 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शनिवार को आए जलजले का खौफ रविवार को भी लोगों की आंखों में देखा गया। एक बार फिर आ सकता है भूकंप, इससे चिंतित जितने मुंह उतनी बातें कानों में सुनाई पड़ती रहीं। तमाम लोगों ने शनिवार देर शाम को अचानक मौसम खराब होने के बाद पूरी रात जाग कर काटी।
विज्ञापन
रविवार को भी सभी के मुख से भूकंप की ही बातें निकल रही थीं।
शनिवार सुबह 11.45 से 12.30 बजे के बीच जिले में भूकंप के दो हल्के झटके महसूूस किए गए। तब से लगातार लोगों की जुबान पर भूकंप की चर्चा रही। तमाम लोग जलजले को लेकर भविष्यवाणियां करते नजर आए। तरह-तरह की भविष्य वाणियों से जिले का बाजार गर्म रहा। भूकंप का ताजा हाल जानने को लोग टीवी से चिपके रहे।
विज्ञापन
27 व 28 को परिषदीय विद्यालयों में बंदी घोषित- औरैया। शनिवार को आए भूकंप के बाद जिला प्रशासन ने जनपद में अलर्ट जारी करने के दूसरे दिन शासनादेश के बाद जिला बेसिक शिक्षाधिकारी राजेश कुमार श्रीवास ने परिषदीय विद्यालयों में 27 व 28 अप्रैल का अवकाश घोषित किया है।
विज्ञापन
बीएसए ने बताया कि कक्षा एक से लेकर आठ तक के सभी सरकारी/मान्यता प्राप्त/सहायता प्राप्त/स्ववित्त पोषित स्कूलों में दोनों ही दिन शिक्षण कार्य नहीं होगा।
त्रासदी में मृतकों को दी श्रृद्धांजलि- औरैया। शनिवार को आए विनाशकारी भूकंप से जान गंवा चुके मृतकों की आत्म शांति के लिए रविवार को यमुना नदी के शेरगढ़ घाट पर एक विचित्र पहल के सदस्यों ने शोकसभा कर श्रृद्धांजलि दी।
वहीं त्रासदी में घायल हुए लोगों की दीर्घायु एवं शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना की। शोक सभा में विचित्र पहल के संयोजक आनंद नाथ गुप्ता, संजीव गुप्ता, अरविंद गहोई, कपिल गुप्ता आदि प्रमुख रहे।