{"_id":"687fe851455522537a0da785","slug":"the-mother-also-died-after-the-newborn-during-delivery-auraiya-news-c-211-1-aur1007-129104-2025-07-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Auraiya News: प्रसव में नवजात के बाद प्रसूता की भी मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Auraiya News: प्रसव में नवजात के बाद प्रसूता की भी मौत
Wed, 23 Jul 2025 01:06 AM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
Updated Wed, 23 Jul 2025 01:06 AM IST
विज्ञापन
औरैया। शहर के दिबियापुर रोड स्थित निजी अस्पताल में सोमवार रात को प्रसव के दौरान बच्ची के बाद प्रसूता की भी मौत हो गई। परिजनों ने मेडिकल कॉलेज के स्टाफ पर महिला को भर्ती न करने का आरोप लगाया।
वहीं, अस्पताल के बाहर मिले एक युवक पर निजी अस्पताल में ले जाकर अयोग्य स्टाफ से प्रसव कराने का आरोप भी लगाया है। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवाया है।
अयाना थाने के गांव असेवा निवासी अवधेश निषाद ने बताया कि भाई कमलेश निषाद की पत्नी ममता देवी (25) को सोमवार सुबह प्रसव पीड़ा होने पर चाचा राजबहादुर व औरैया के भदौरा निवासी मायके पक्ष के लोग सीएचसी अयाना ले गए थे।
विज्ञापन
वहां डॉक्टर ने जांच में प्रसव में जटिलता होने के चलते चिचौली मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। चिचौली पहुंचने पर वहां मौजूद स्टाफ ने बहू को भर्ती नहीं किया।
मेडिकल कॉलेज में सुविधाएं न होने की बात कहकर कानपुर या सैफई ले जाने की सलाह दे दी। सुबह 11 बजे के करीब मेडिकल कॉलेज के गेट पर मिला युवक सुरक्षित प्रसव करवाने का झांसा देकर उसे शहर के एक निजी अस्पताल ले गया।
वहां से बहू का एक निजी अल्ट्रासाउंड सेंटर पर अल्ट्रासाउंंड करवाया गया। जिसमें शिशु की गर्भ में ही मौत होने की जानकारी हुई। इसके बाद भी अस्पताल प्रबंधन ने बिना किसी डॉक्टर के अयोग्य स्टाफ से शाम सात बजे के करीब प्रसव करवा दिया।
मृत बच्ची होने के बाद रात नौ बजे के करीब बहू की भी मौत हो गई। मौके पर पुलिस बुलवाने के बाद अस्पताल में डॉक्टर आए। मंगलवार शाम को पोस्टमार्टम करवाने के बाद परिजन शव को घर ले गए। अवधेश ने बताया कि बुधवार सुबह परिजन शव का अंतिम संस्कार करेंगे। सदर कोतवाल राजकुमार सिंह ने बताया कि शव का पोस्टमार्टम करवाया है। तहरीर व पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर मामले में कार्रवाई की जाएगी।
उधर, अवधेश ने बताया कि प्रसव के बाद बहू की मौत होने के निजी अस्पताल के स्टाफ ने उनसे बहू को दिए गए उपचार की फाइल छीन ली। जिसमें मेडिकल कॉलेज, सीएचसी का पर्चा व गर्भावस्था से लेकर अब तक की रिपोर्ट थी।
प्रसव में मृत बच्ची हुई थी। प्रसूता की मौत होने का मामला संज्ञान में नहीं हैं। परिजनों की ओर से भी शिकायत नहीं की गई है। मामले की जानकारी करवाई जा रही है, लापरवाही सामने आने पर कार्रवाई की जाएगी। -सुरेंद्र कुमार, सीएमओ