{"_id":"92f8911a5f99b33065ac564b78b393b0","slug":"the-mission-came-under-indradhanus-awareness-rally-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मिशन इंद्रधनुष के तहत निकली जागरूकता रैली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मिशन इंद्रधनुष के तहत निकली जागरूकता रैली
ब्यूरो/अमर उजाला, औरैया
Updated Tue, 07 Jul 2015 12:47 AM IST
विज्ञापन
मिशन इंद्रधनुष के तहत सोमवार को कस्बा फफूंद में जागरूकता रैली निकाली गई। रैली के माध्यम से गर्भवती महिलाओं एवं जीरो से दो वर्ष तक के बच्चों को सात प्रकार की बीमारियों से बचाव की जानकारी दी गई। मिशन इंद्र धनुष टीकाकरण चौथे चरण में सात से 14 जुलाई तक देश में पल्स पोलियो अभियान की तरह चलेगा।
विज्ञापन
रैली को नवीन प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र से बाल विकास परियोजना भाग्यनगर की सुपरवाइजर पुष्पा शुक्ला ने झंडी दिखाकर रवाना किया। इस रैली में ब्लाक भाग्यनगर क्षेत्र की आंगनबाड़ी केंद्रों पर तैनात कार्यकत्रियों ने भाग लिया। सभी कार्यकत्रियां नारे लगाते हुए चल रही थीं।
विज्ञापन
इस मौके पर यूनीसेफ के मुनेश शर्मा, स्वास्थ्य विभाग के रामपाल सिंह कुशवाहा एवं आंगनबाड़ी केंद्रों की कार्यकत्रियां उर्वशी पांडेय, ऊषा दुुबे, प्रतिभा, श्रीमती सरोज कुमारी, कुसमा देवी, भूदेवी दुबे, मिथलेश गुप्ता, सरिता वर्मा, कु. रूबी, रामज्योति आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन