फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   The married woman hanged herself in her maternal home

Auraiya News: मायके में विवाहिता ने फंदा लगाकर दी जान

Fri, 28 Jul 2023 11:28 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 28 Jul 2023 11:28 PM IST
विज्ञापन
The married woman hanged herself in her maternal home
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


बिधूना (औरैया)।
कोतवाली क्षेत्र के भिखरा में ससुराल से मायके आई विवाहिता ने शुक्रवार सुबह फंदा लगाकर जान दे दी। मृतका के पिता की तहरीर पर पति समेत चार पर आत्महत्या के लिए उकसाने की रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच शुरू की है।

भिखरा निवासी हरिकांत ने पुलिस को तहरीर दी। बताया कि उसने बेटी सुंदरम (25) की शादी 11 दिसंबर 2020 को कन्नौज के छिबरामऊ के मोहल्ला तिवारियन निवासी लवकुश अवस्थी के साथ की थी। दामाद अक्सर बेटी को प्रताड़ित करता था, आरोप लगाया कि कई दिनों से बेटी के साथ मारपीट की जा रही थी। देवर अनुज, बहन व बहनोई बेटी को प्रताड़ित करते थे। बेटी गुरुवार को मायके आई तो घर आकर अपनी आपबीती बताई।
विज्ञापन

शुक्रवार सुबह वह छोटी बेटी को दवा दिलाने के लिए बिधूना गया था। वापस लौटने पर बेटी सुंदरम कमरे में फंदे पर लटकती मिली। मौके पर पहुंची पुलिस ने घटना स्थल की जांच-पड़ताल कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। सीओ बिधूना अशोक कुमार सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर पति समेत चार पर आत्महत्या के लिए उकसाने समेत अन्य धाराओं में रिपोर्ट दर्ज की गई है। मामले की जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed