फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   The man accused of assisting in cattle smuggling was caught with a car.

Auraiya News: कार संग धरा गया गोतस्करी में सहयोग करने का आरोपी

Tue, 06 Jan 2026 12:07 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 06 Jan 2026 12:07 AM IST
विज्ञापन
The man accused of assisting in cattle smuggling was caught with a car.
एरवाकटरा। गोतस्करी में सहयोग करने के आरोपी को पुलिस ने सोमवार को धर दबोचा। गोतस्करी में प्रयोग की जा रही कार को भी पुलिस ने बरामद किया है। इससे पहले थाना पुलिस तीन आरोपी को पकड़ चुकी है। पूछतछ के बाद आरोपी को कोर्ट में पेश किया गया।
विज्ञापन

थाना की चौकी उमरैन चौकी प्रभारी हरिहर सिंह फोर्स के साथ सोमवार को गश्त कर रहे थे। इसी दौरान उन्हें एक्सप्रेसवे के पास गोतस्कर का सहयोगी होने की सूचना मिली। पुलिस ने घेराबंदी कर उमरैन के पास सर्विस रोड से अजीतमल के पूठा गांव निवासी राजीव कुमार राजपूत को पकड़ लिया। उसके पास से पुलिस ने गोतस्करी में प्रयोग की जाने वाली कार को भी बरामद कर लिया। पुलिस ने कार को सीज कर दिया। थानाध्यक्ष जीतमल चौधरी ने बताया कि इससे पहले आरोपी के तीन साथी को पुलिस पकड़ चुकी है। आरोपी को कोर्ट में पेश किया गया। वहां से उसे जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed