फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   The main road is not built, how will the roadways buses reach the station

Auraiya News: मुख्य सड़क बनी नहीं, स्टेशन तक कैसे पहुंचे रोडवेज बसें

Mon, 31 Mar 2025 04:49 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया Updated Mon, 31 Mar 2025 04:49 PM IST
विज्ञापन
The main road is not built, how will the roadways buses reach the station
 सड़क न बनने का विरोध जताते लोग। - फोटो : सड़क न बनने का विरोध जताते लोग।
दिबियापुर। जनता को परिवहन की बेहतर सुविधा मिले, इसके लिए कस्बा में रोडवेज बस स्टेशन बना है, लेकिन वहां तक रोडवेज बसों के पहुंचने के लिए मुख्य सड़क के इंतजाम नहीं है।
विज्ञापन


मुख्य मार्ग कच्चा होने की वजह से वहां धूल उड़ती है। साथ ही बसों को निकलने में भी परेशानी होती है। इसे लेकर लोगों ने विरोध जताते हुए सड़क निर्माण की मांग रखी।
विज्ञापन

रोडवेज बस स्टेशन मार्ग कैजरी गांव तक गया है, लेकिन यह मार्ग पूरी तरह से खस्ताहाल है। यह पूरा मार्ग कच्चा है। भारी वाहनों के निकलने से धूल उड़ती है। इस कारण यहां से निकलना मुश्किल होता है। यही नहीं इस मार्ग पर वैदिक महाविद्यालय, रोडवेज बस अड्डा और जमुहा, इंदिरानगर, घेरा, सिंगनपुर, कैजरी गांव भी पड़ते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

ऐसा नहीं कि इस जर्जर सड़क का निर्माण नहीं शुरू नहीं हुआ। सड़क बनाने का काम चला, मगर दो बरस बाद भी ये मार्ग बनकर तैयार नहीं हो सका। कच्चा मार्ग होने से उस पर धूल उड़ रही है। ये धूल आसपास की दुकानों व घरों में भी पहुंच रही है। परिवहन समस्या को लेकर नगर पंचायत अध्यक्ष राघव मिश्रा भी कई बार परिवहन मंत्री को मांगपत्र दे चुके हैं। पर उस पर अभी तक अमल नहीं हो सका।

व्यापारी आदर्श यादव ने बताया कि सड़क निर्माण के लिए कई बार जिला प्रशासन, जनप्रतिनिधि के समक्ष मांग रखी गई, मगर अब तक न तो सुनवाई हुई और न ही सड़क ही बन पाई। समाजसेवी श्रीकृष्ण ने बताया कि रोडवेज बस अड्डा की बिल्डिंग तो खड़ी कर दी, लेकिन अभी तक सड़क नहीं बनाई।
पीडब्ल्यूडी के अधिशासी अभियंता अमर सिंह ने बताया कि रोडवेज बस स्टेशन की सड़क का टेंडर हो गया है। अप्रैल माह में काम शुरू हो जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed