फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   The Maa Mangala Kali Temple of Auraiya is one of the Siddha Shaktipeeths.

Auraiya News: सिद्ध शक्तिपीठ में शुमार है औरैया का मां मंगला काली मंदिर

Tue, 23 Sep 2025 10:52 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया Updated Tue, 23 Sep 2025 10:52 PM IST
विज्ञापन
The Maa Mangala Kali Temple of Auraiya is one of the Siddha Shaktipeeths.
फोटो-23एयूआरपी 04 - मां मंगलाकाली मंदिर में पूजा करते भक्त। संवाद
औरैया। शहर से पांच किमी दूर बीहड़ में मां मंगला काली मंदिर सिद्ध शक्ति पीठ में शुमार है। 1857 से पहले ये मंदिर देवकली गांव की कुल देवी का टीला हुआ करता था लेकिन श्रद्धावानों की आस्था इस कदर बढ़ी कि आज यहां पर नवरात्र में श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ती है। मां के दरबार में दर्शन व पूजा आराधना करने लोग आते हैं। श्रद्धालुओं की मान्यता है कि मां के दरबार में लगाई गई अरदास पूरी होती है। नवरात्र पर्व पर झंडे व जवारे चढ़ाने औरैया समेत गैर जनपदों से भक्त आते हैं।
विज्ञापन



यमुना तट से कुछ दूरी पर बीहड़ के ऊंचे टीले पर विराजमान मां मंगला काली शक्ति स्वरूपा हैं। वर्ष 1857 तक मंदिर के आसपास देवकली गांव बसा था। लोग अपनी कुल देवी के रूप में मां की पूजा आराधना करते थे। अंग्रेजों ने सब कुछ नष्ट कर दिया था। लेकिन मंदिर आज भी बना हुआ है। मां की पुरानी मठिया का ही जीर्णोद्धार कर भव्य रूप दिया गया है। इससे मंदिर की लोगों के प्रति आस्था और बढ़ गई। अब यहां पर मां दुर्गा, भैरों बाबा, शिव परिवार व अन्य देवी देवताओं की मूर्तियां स्थापित हैं।
विज्ञापन


ऊंचाई पर होने के चलते यहां से यमुना नदी और बीहड़ का खूबसूरत नजारा आकर्षण का केंद्र है। भारत प्रेरणा मंच के अविनाश अग्निहोत्री बताते हैं कि देवकली गांव के लोगों की कुल देवी का यहां पर चबूतरा था। 1857 में इस गांव को अंग्रेजों ने तोपों से उड़ा दिया था लेकिन माता का मंदिर इस जद में नहीं आया था। ये मंदिर ही देवकली गांव की याद दिलाता है। मंदिर के पुजारी छुन्ना मिश्रा ने बताया कि नवरात्र पर मातारानी के भक्तों की भीड़ ज्यादा रहती है। देवकली मंदिर आने वाले भक्त मां के दर्शन के लिए अवश्य आते हैं। नवरात्र में पुलिस प्रशासन की ओर से सुरक्षा चाक-चौबंद की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन




----------------------

श्रद्धालुओं की आस्था



श्रद्धालुओं का मानना है कि मां मंगला काली के दरबार में लगाई जाने वाली हर अरदास मां पूरी करती हैं। श्रद्धालु नवरात्र में मां के दर्शन के लिए आते हैं।

फोटो-23एयूआरपी 04 - मां मंगलाकाली मंदिर में पूजा करते भक्त। संवाद

फोटो-23एयूआरपी 04 - मां मंगलाकाली मंदिर में पूजा करते भक्त। संवाद

फोटो-23एयूआरपी 04 - मां मंगलाकाली मंदिर में पूजा करते भक्त। संवाद

फोटो-23एयूआरपी 04 - मां मंगलाकाली मंदिर में पूजा करते भक्त। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed