फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   The living person was shown as dead and the inheritance was transferred to someone else's name

Auraiya News: जीवित को मृत दिखाकर दूसरे के नाम चढ़ा दी वरासत

Tue, 08 Jul 2025 11:28 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया Updated Tue, 08 Jul 2025 11:28 PM IST
विज्ञापन
The living person was shown as dead and the inheritance was transferred to someone else's name
औरैया। सदर तहसील क्षेत्र में भूमि धोखाधड़ी के नए-नए मामले खुलकर सामने आ रहे हैं। एक मामला गांव शहब्दा का सामने आया है। यहां पर राजस्वकर्मियों ने एक जीवित शख्स को पहले कागजों में मृत दिखाया, बाद में उसके नाम की जमीन दूसरे के नाम वरासत कर दी। अब पीड़ित खुद के जीवित होने का सुबूत देने के लिए भटक रहा है। शिकायत के बाद तहसील महकमे में खलबली मच गई है।
विज्ञापन


गांव शहब्दा निवासी भारत सिंह का गांव ककराही में है। चार गाटा संख्या में करीब साढ़े नौ बीघा जमीन थी। वर्ष 2006 में लेखपाल ने प्रापर्टी डीलर से साठगांठ कर राजस्व दस्तावेजों में उसे मृत दिखा दिया। जमीन की वरासत सेवानिवृत्त लेखपाल के भाई के नाम अभिलेखों में दर्ज करा दी। यही नहीं राजस्व अभिलेखों में उसका नाम भी गायब कर दिया।
विज्ञापन


तहसील से खतौनी निकलवाने पर उसे इस फर्जीवाड़े का पता चला। अब वो खुद को जीवित दिखाने के लिए तहसील से जिला मुख्यालय तक दौड़ लगा रहा है। भारत सिंह का आरोप है कि वह अनुसूचित जाति के हैं तो वरासत पिछड़ी जाति यादव के नाम कैसे दर्ज हो सकती है। आरोपियों ने उनकी भूमि का फर्जीवाड़ा कर अपने नाम दर्ज कराने के बाद बिक्री भी कर दी। पीड़ित ने प्रकरण की गंभीरता से जांच कराकर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई और झूठी वरासत को काटकर भूमि उनके नाम पर दर्ज कराने की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिलाधिकारी डॉ. इंद्रमणि त्रिपाठी ने एसडीएम सदर को प्रकरण की गंभीरता से जांच के आदेश दिए। साथ ही जांच कर रिपोर्ट भी मांगी है।
-----------------

पहले भी हो चुके ऐसे कारनामे

सदर तहसील में जमीन फर्जीवाड़े का इन दिनों काम चल रहा है। इस काम में कोई और नहीं राजस्व महकमे के ही लोग शामिल हैं, जो जीवित शख्स को सरकारी अभिलेखों में पहले मृत दिखाते हैं, बाद में उसकी जमीन दूसरे के नाम वरासत कर देते हैं। शहब्दा से पहले सदर तहसील क्षेत्र में बम्हौरी, समेत कई गांवों में ऐसे मामले सुर्खियों में चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed