{"_id":"6a270a6e42764f4786079715","slug":"the-last-rites-of-both-the-children-were-performed-the-family-members-kept-crying-auraiya-news-c-211-1-aur1009-146263-2026-06-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Auraiya News: दोनों बालकों का किया अंतिम संस्कार, बिलखते रहे परिजन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Auraiya News: दोनों बालकों का किया अंतिम संस्कार, बिलखते रहे परिजन
Tue, 09 Jun 2026 12:01 AM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
Updated Tue, 09 Jun 2026 12:01 AM IST
विज्ञापन
फोटो-36- अंतिम संस्कार के दौरान घाट पर मौजूद परिजन। संवाद
बेला। थाना क्षेत्र के पुरवा भवन गांव में रविवार को पांडु नदी में डूबने से दो बालकों की मौत के मामले में पोस्टमार्टम के बाद शव परिजन को सौंप दिए गए। उनके शव गांव पहुंचते ही परिजन बिलख उठे।
वहीं सांत्वना देने पहुंचे ग्रामीणों की भी शव देख आंखें भर आईं। बाद में गमगीन माहौल में दोनों का अंतिम संस्कार कर दिया गया। गांव निवासी धीरेंद्र का आठ वर्षीय बेटा विष्णु और उनकी सहार के गांव पुरवा हरजू निवासी बहन सरिता का आठ वर्षीय बेटा अंश जो अपने ननिहाल आया हुआ था।
रविवार सुबह धीरेंद्र के भाई धर्मेंद्र घर से करीब 300 मीटर दूर पांडु नदी के पास बकरी चराने गए थे। इसी दौरान दोनों बालक भी उनके साथ चले गए और बिना बताए नदी में नहाने लगे। इस दौरान दोनों नदी में डूब गए। बाद में धर्मेंद्र दोनों को निकालकर कन्नौज के तिर्वा स्थित मेडिकल कॉलेज ले गए थे, जहां डॉक्टर ने दोनों को मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
सोमवार को पोस्टमार्टम के बाद दोनों शवों को उनके परिजन के सुपुर्द कर दिया गया। थानाध्यक्ष गंगादास गौतम ने बताया कि सोमवार दोपहर बाद कन्नौज स्थित मेहंदी घाट पर दोनों का अंतिम संस्कार करा दिया गया था। हादसे की रिपोर्ट तैयार कर तहसील प्रशासन को भेज दी गई है।
-- --
ननिहाल आई थी खुशियां, मातम में बदलीं
मासूम अंश अपनी मां सरिता के साथ ननिहाल बेला के गांव पुरवा भवन आया हुआ था। किसे पता था कि ममेरे भाई विष्णु के साथ उसकी यह मुलाकात आखिरी साबित होगी। एक साथ दो चिताएं उठने से पूरे गांव में लोग बिलख पड़े।