फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   The investigation team also summoned the challans of January and February

Auraiya News: जनवरी व फरवरी के चालान भी जांच टीम ने किए तलब

Sun, 03 Mar 2024 11:44 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 03 Mar 2024 11:44 PM IST
विज्ञापन
The investigation team also summoned the challans of January and February
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

औरैया। ककोर स्थित संभागीय परिवहन अधिकारी कार्यालय में चालान अदायगी को लेकर हुए गबन के मामले में जांच चल रही है। कानपुर आरटीओ की टीम ने वर्ष 2023 के चालानों के साथ ही अब 2024 के जनवरी व फरवरी माह के चालान भी तलब किए हैं।
प्रत्येक माह होने वाली कुल अदायगी से काफी कुछ गबन को आंका जा सकेगा। भाऊपुर निवासी शिवकांत के जहर खाकर आत्महत्या कर लेने के बाद मिले सुसाइड नोट ने एआरटीओ कार्यालय में गबन का मामला उजागर किया। मामले में नकद जमा होने वाले चालान को बैंक में न जमा करने का मामला सामने आया था।
विज्ञापन

इसमें लेखाकार ललितकांत पर सीधे तौर पर संलिप्तता के आरोप लगे थे जिसे सस्पेंड भी कर दिया गया था। जांच कर रही कानपुर परिवहन विभाग की टीम ने वर्ष 2023 में कुल जमा हुए चालान का पूरा ब्योरा तलब किया था। दो बार लिखित में मांगे जाने के बाद भी पत्रावली जांच टीम को मुहैया नहीं कराई जा सकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं अब इस सिलसिले में जांच टीम ने वर्ष 2024 के जनवरी व फरवरी माह में जमा हुए चालान का ब्योरा भी एआरटीओ अशोक कुमार से तलब किया है। इसके आधार पर जांच टीम माह स्तर पर कुल अदायगी का मिलान कर गबन की हकीकत का अंदाजा लगाने का प्रयास करेगी।

---------------
वर्जन
वर्ष 2024 के जनवरी व फरवरी माह में हुई कुल चालान की अदायगी का ब्योरा एआरटीओ से मांगा गया है। वर्ष 2023 के चालान की पत्रावली भी अभी तक नहीं मिली है। जल्द से जल्द जांच पूरी करने का प्रयास किया जा रहा है।
-प्रदीप कुमार, लेखाधिकारी आरटीओ कार्यालय कानपुर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed