फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   The investigating officer had less standard building

जांच अधिकारी को मानक विहीन मिला निर्माण

Fri, 22 Apr 2016 11:48 PM IST
Auraiya, Uttar pradesh, India
Auraiya, Uttar pradesh, India Updated Fri, 22 Apr 2016 11:48 PM IST
विज्ञापन
The investigating officer had less standard building
निरीक्षण करते बिजली विभाग के अधिकारी - फोटो : amar ujala beuro
 शहर के एक नंबर बिजली केंद्र की ऊपरी इमारत पर कराए गए निर्माण में मानकों की खुलेआम अनदेखी की गई। निर्माणाधीन भवन में छज्जा गिरने में मामले में जांच अधिकारी एई ने मौके का मुआयना कर निर्माण को पूरी तरह मानक विहीन करार दिया। उन्होंने निर्माण स्थल से सीमेंट मसाले का चूरा और इमारत में लगाई गई पीली ईट का सैंपल भी जांच के भरा। एई ने बताया कि उक्त रिपोर्ट 23 अप्रैल को डीएम के सामने होगी।
विज्ञापन


यमुना रोड स्थित 33/11 केवीए बिजली केंद्र की ऊपरी इमारत पर बिजली विभाग के अधिकारियों की देखरेख में करीब 10 लाख रुपये बजट से एसडीओ कार्यालय का निर्माण कराया जा रहा है। शुरूआती दौर से ही अमर उजाला ने निर्माण कार्य को मानक विहीन करार देते हुए कई दिनों तक खबरें प्रकाशित की थी। इसके बावजूद किसी अधिकारी ने ध्यान नहीं दिया। परिणाम स्वरूप घटिया निर्माण सामग्री से निर्मित खिड़की का छज्जा नीचे आ गिरा। इसके बाद अधिकारियों में निर्माण को लेकर लिखा पढ़ी शुुरू हो गई।
विज्ञापन


मामले को संज्ञान में लेते हुए डीएम माला श्रीवास्तव ने पीडब्लूडी विभाग के अधिकारियों से जांच कर रिपोर्ट प्रस्तुत करने के निर्देश दिए। जिस पर शुक्रवार को मौके पर पहुंचे जांच अधिकारी एई पीडब्लूडी नरेश कुमार ने निर्माणाधीन इमारत का निरीक्षण किया। इसमें मानकों की अनदेखी पाई।
विज्ञापन
विज्ञापन


निर्माण में पूरी तरह से मानकों की अनदेखी की गई है। छत का लेंटर डालने में आठ एमएम का सरिया उपयोग किया गया है जो कि सीधे तौर पर कमी है। वहीं दीवारों में लगी ईटें सामने ही पीली दिख रही हैं। अब इन ईटों की क्षमता की भी जांच के साथ-साथ निर्माण में उपयोग किए गए सीमेंट, मसाले की जांच की जाएगी। 23 अप्रैल को रिपोर्ट डीएम के संज्ञान में प्रस्तुत कर दी जाएगी।
नरेश कुमार, एई, पीडब्लूडी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed