फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   The instructions accessible to break complex

सुलभ कांप्लेक्स तोड़ने के दिए निर्देश

Fri, 14 Aug 2015 12:13 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो औरैया
अमर उजाला ब्यूरो औरैया Updated Fri, 14 Aug 2015 12:13 AM IST
विज्ञापन
The instructions accessible to break complex

थाना दिबियापुर परिसर में निर्माणाधीन टाइप टू महिला आवासों की गुणवत्ता परखने को एसपी पुलिस अमला के साथ पहुंचे।

विज्ञापन




पुलिस अधीक्षक मनोज तिवारी ने भविष्य में यहां रहने वालों की परेशानियों को देखते हुए निर्माणाधीन आवासों की ड्राइंग में कई परिवर्तन कराए। आवासों और सड़क के बीच में बने अनाधिकृत सुलभ कांपलेक्स (शौचालय) को तोड़ने के अधीनस्थों को निर्देश दिए।


 
एसपी मनोज तिवारी ने थाना परिसर में रखे लावारिस वाहनों की नीलामी करने को थानाध्यक्ष को निर्देशित किया। इसके उपरांत निर्माणाधीन आवासों की गुणवत्ता को परखा। यहां महिला हेड कांस्टेबलों के लिए निर्माणाधीन टाइप टू के दो आवासों का निरीक्षण किया।
विज्ञापन




आवासों में एअर कंडीशन लगाने के लिए स्थान छोड़ने के लिए कहा। इसके बाद परिसर में 12 गुणा आठ मीटर जगह में निर्मित होने वाले जेंटस हास्टल की नापजोख कराई।



जेंटस हास्टल में 12 सूट 12 पुलिसकर्मियों के रहने के लिए बनेंगे। 10 महिला हेड कांस्टेबलों के रहने के लिए पास में ही 20 गुणा नौ मीटर जगह में निर्मित होने वाले बैरक के निर्माण की भी नापजोख कराई।
विज्ञापन
विज्ञापन



 
थाने के मुख्य गेट पर बने मंदिर के ठीक पीछे पांच गुणा 10 मीटर जगह में बनने वाले विजिटर रिसेप्शन रूम की भी नापजोख हुई।



पुलिस आवास निगम आगरा से पहुंचे अवर अभियंता मिलाप सिंह यादव ने बताया कि यह आवास, बैरक एवं विजिटर रिसेप्शन रूम अगले तीन माह में बनकर तैयार हो जाएगा। एएसपी विपुल कुमार श्रीवास्तव, सीओ सिटी रमेश कुमार भारतीय, थानाध्यक्ष मो.फहीम अख्तर आदि मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed