{"_id":"58ab30614f1c1b9954b237b5","slug":"the-injured-woman-was-taken-to-the-emergency-dragged","type":"story","status":"publish","title_hn":"घायल महिला को घसीटते ले गए इमरजेंसी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
घायल महिला को घसीटते ले गए इमरजेंसी
auraiya,amar ujala beauro
Updated Mon, 20 Feb 2017 11:37 PM IST
विज्ञापन
घायल महिला को घसीटकर अस्पताल के अंदर लेकर जाते स्वास्थ्य कर्मी।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिले के सौ शैय्या अस्पताल में भले ही बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं देने का दम भरा जा रहा हो, लेकिन सोमवार को वहां के स्वास्थ्य कर्मियों ने मानवीय संवेदनाओं को तार-तार कर दिया। हाइवे पर बाइक से गिरकर घायल हुई महिला को पुलिस अस्पताल लेकर पहुंची। पुलिस ने उसे गेट पर उतारकर स्वास्थ्य कर्मियों को सूचना दी। काफी देर तक कोई वहां कोई नहीं पहुंचा। घायल महिला गेट पर तड़पती रही। बाद में पुलिस कर्मियों के नाराजगी जताने पर स्वास्थ्य कर्मी उसे घसीटते हुए अस्पताल के अंदर ले गए।
कानपुर देहात के गांव सिल्हारा राजपुर निवासी उर्मिला (30) पत्नी नाथूराम अपने ससुर साकेत बिहारी शुक्ला के साथ बाइक से ग्राम नरोत्तमपुर जा रही थी। हादवे पर ग्राम भाऊपुर के पास उर्मिला बाइक से गिर गई। वह गंभीर रूप से घायल हो गयी। सूचना पर पुलिस ने उसे सौ शैय्या अस्पताल पहुंचाया। सिपाहियों ने महिला को जीप से उतारा, लेकिन कोई कर्मचारी स्ट्रेचर लेकर नहीं पहुंचा। साकेत ने स्वास्थ्य कर्मियों से कई बार स्ट्रेचर लाने को कहा, लेकिन किसी ने नहीं सुना। इस पर वह खुद स्ट्रेचर लेने पहुंच गए, लेकिन उन्हें अस्पताल के अंदर स्ट्रेचर नहीं मिला।
घायल महिला गेट पर तड़प-तड़पकर उल्टी करती रही। जबकि वहां मौजूद स्वास्थ्य कर्मी तमाशबीन बने रहे। पुलिस कर्मियों के नाराजगी जताने और साकेत ने हंगामा करने पर स्वास्थ्य कर्मी महिला को घसीटते हुए टांगकर इमरजेंसी तक लाए। वहां डाक्टरों ने मामूली उपचार के बाद महिला की हालत गंभीर बताते हुए कानपुर रेफर कर दिया। स्वास्थ्य कर्मियों की लापरवाही से नाराज ससुर साकेत ने इसकी शिकायत करने की बात कही है।