{"_id":"68fbc04797c1f17ac804bffc","slug":"the-incomplete-work-of-phaphunda-road-will-be-completed-with-an-expenditure-of-rs-1325-crore-auraiya-news-c-211-1-aur1007-133424-2025-10-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Auraiya News: फफूंद रोड का अधूरा काम 13.25 करोड़ से होगा पूरा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Auraiya News: फफूंद रोड का अधूरा काम 13.25 करोड़ से होगा पूरा
Fri, 24 Oct 2025 11:37 PM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
Updated Fri, 24 Oct 2025 11:37 PM IST
विज्ञापन
फोटो-24एयूआरपी10- फफूंद को जाने वाली जर्जर सड़क से निकलते वाहन। संवाद
औरैया। शहर को फफूंद से जोड़ने वाली सड़क जर्जर होती जा रही है। हालात यह है कि कई जगह पर सड़क पर गड्ढे भी हो गए हैं। अधूरे पड़े इस मार्ग को पूरा कराने के लिए पीडब्ल्यूडी ने शासन को प्रस्ताव भेजा है। जिस जगह पर सड़क अधूरी है, वहां के बाकी पड़े अधिग्रहण साथ ही मरम्मत को लेकर 13.25 करोड़ का एस्टीमेट बनाया गया है। मंजूरी मिलने के बाद यह सड़क दुरुस्त हो जाएगी।
वित्तीय वर्ष 2016-17 में औरैया-फफूंद मार्ग के चौड़ीकरण का प्रस्ताव शासन स्तर से मंजूर किया गया था। इस प्रोजेक्ट को लेकर 112 करोड़ के बजट की मंजूरी मिली थी। तकरीबन 15 किमी लंबे इस मार्ग पर रोजाना एक हजार से ज्यादा वाहनों का आवागमन होता है। खासतौर पर गेल, पाता व एनटीपीसी के वाहन इस मार्ग से निकलते हैं। कोविड काल में सड़क के चौड़ीकरण का काम दो साल तक थम गया था। महंगाई व जीएसटी बढ़ने के बाद संशोधित बजट 125 करोड़ कर दिया गया था। ऐसे में जमीन अधिग्रहण से लेकर सड़क के कुछ हिस्से का काम अधूरा रह गया था।
बजट के अभाव में यह काम पिछले पांच सालों से पूरा नहीं हो सका है। एक हजार से ज्यादा रोजाना इस सड़क पर दौड़ रहे वाहनों के चलते अधूरी पड़ी सड़क की हालत और भी खराब हो गई है। औरैया-फफूंद मार्ग में शेरपुर सरैया, देवरपुर में सड़क अधूरी पड़ी है। जबकि पढ़ीन गांव पास भी काम अधूरा है। लोक निर्माण विभाग के अधिशासी अभियंता अमर सिंह ने बताया कि औरैया-फफूंद मार्ग में जो काम अधूरा पड़ा है। उसे पूरा कराने के लिए 13.25 करोड़ का एस्टीमेट बनाते हुए शासन को प्रस्ताव भेजा गया है। मंजूरी मिलते ही अधूरा काम पूरा कराया जाएगा।