फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   The hottest day in the six years of 19 April

छह सालों में सबसे गर्म दिन रहा 19 अप्रैल

Wed, 19 Apr 2017 11:30 PM IST
औरैया
औरैया Updated Wed, 19 Apr 2017 11:30 PM IST
विज्ञापन
The hottest day in the six years of 19 April
गर्मी से राहत पाने के लिए फफूंद रोड पर नहर में छलांग लगाते बच्चे। - फोटो : अमर उजाला
19 अप्रैल को अधिकतम तापमान 44.6 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। यह तापमान छह सालों में सबसे अधिक है। मौसम विशेषज्ञों ने खेतों में लहलहा रही फसलों पर अधिक तापमान का असर पड़ने की आशंका जताई है। मौसम विशेषज्ञों ने किसानों को बढ़ते तापमान के चलते नमी बनाए रखने की सलाह दी है।
विज्ञापन


मौसम विशेषज्ञों के अनुसार बुधवार को अधिकतम तापमान 44.6 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। न्यूनतम तापमान 24.2 डिग्री सेल्सियस रहा। आर्द्रता 70 प्रतिशत और 10 प्रतिशत रिकार्ड की गई।
विज्ञापन


  हवाओं की गति सात से आठ किलो मीटर प्रति घंटा रही। वहीं मौसम विशेषज्ञों ने बताया कि हवाएं पश्चिम उत्तर दिशा में चलीं। मौसम विशेषज्ञों ने आने वाले दो दिनों में तापमान 45 डिग्री सेल्सियस के ऊपर जाने के आसार जताए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


सीएसए के मौसम विशेषज्ञों ने बताया कि बढ़ता तापमान खेतों मेें लहलहा रही फसलों के लिए नुकसानदायक हो सकता है। किसान खेतों में खड़ी फसल को बढ़ते तापमान से बचाने के लिए सिंचाई जरूर करें। खेतों में नमी बनाए रखें।

विशेषज्ञों ने बताया कि बढ़ते तापमान से पशुओं में पानी की कमी को पूरा करने के लिए उन्हें बार-बार पानी पिलाया जाए। इस दौरान होने वाली बीमारियों से बचाव के लिए उन्हें ठंडे स्थान पर रखें। पशुओं को कम से कम दो दिन में एक बार जरूर नहलाएं।

वर्ष                         तापमान(डिग्री सेल्सियस में)
2011                      32.5
2012                      39.0
2013                       37.2
2014                        30.0
2015                        41.4
2016                         42.4

2017                         44 के पार
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed