फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   The home signal red flaws in railway track

रेलवे ट्रैक में खराबी से होम सिग्नल लाल

Mon, 14 Nov 2016 06:15 PM IST
Auraiya, Uttar pradesh, India
Auraiya, Uttar pradesh, India Updated Mon, 14 Nov 2016 06:15 PM IST
विज्ञापन
The home signal red flaws in railway track
रेल - फोटो : अमर उजाला
अछल्दा रेलवे स्टेशन के होम सिंग्नल में रात को अचनक से तकनीकी खराबी आ गई। जिससे सिग्नल लाल हो गया। जिससे मेन लाइन पर ही और ट्रेने खड़ी होने लगी ट्रेन खड़ी होते देख रेलवे अधिकारियों व कर्मचारियों में हड़कंप मच गया। सूचना पर रात ही में फफूंद से पहुंची इंजीनियरों की टीम ने सिग्नल की तकनीकी खराबी को सही किया। तब जाकर ट्रेनाें का संचालन शुरु हो सका।
विज्ञापन


अछल्दा रेलवे स्टेशन के अप ट्रैक पर रात को लगभग 2 बजे अचानक से होम सिग्नल लाल हो गया। जिससे ट्रेन होम सिग्नल पर खड़ी होने लगी। ट्रेन के चालक ने स्टेशन मास्टर को होम सिग्नल के लाल होने की सूचना दी। जिसके बाद रेलवे कर्मचारियों व अधिकारियों में हड़कंप मच गया। रेलवे कर्मचारी सिग्नल के लाल होने की वजह ढूंढने लगे लेकिन कोई कामयाबी नहीं मिली।
विज्ञापन


लगभग पंद्रह मिनट के बाद स्टार्टर सिग्नल के सहारे ट्रेनों को दस किमी की गति से होम सिग्नल से गुजारा गया। इस बीच कई और ट्रेन भी पीछे के स्टेशनों पर खड़ी हो चुकी थी जो कि वाकी-टॉकी की सहायता से गुजारी गई। होम सिग्नल से गुजरने के बाद ट्रेन अपनी समान्य गति में चली। स्टेशन अधीक्षक मुकेश चंद्र मीणा की सूचना पर फफूंद से पहुंची इंजीनियरों की टीम ने अप ट्रैक का निरीक्षण किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


जिस पर ट्रैक में आई गड़बड़ी की वजह से सिग्नल लाल होने की जानकारी मिली। इंजीनियरों की टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद अप ट्रैक के होम सिग्नल को तड़के सुबह चार बजे चालू कर दिया। इस बीच ट्रेनों को धीमी गति से गुजारा गया। सिग्नल के सही होने के बाद रेलवे प्रशासन ने राहत की सांस ली।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed