फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   The heat made ??the poison bait , animal crisis in the shade

गर्मी के कारण चारा बना जहर, पशुपालकों में छाया संकट

Sat, 08 Aug 2015 01:25 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो औरैया
अमर उजाला ब्यूरो औरैया Updated Sat, 08 Aug 2015 01:25 AM IST
विज्ञापन
The heat made ??the poison bait , animal crisis in the shade

गर्मी से जला चारा खाने से फूड प्वाइजिंग के चलते पशु बीमार होकर मर जाते हैं। इसके बचाव के लिए हरे चारे की सिंचाई करें। पशुओं को पर्याप्त पीने को पानी दें और उन्हें नहलाएं। पिछले दस दिनों से पानी न गिरने व तापमान में बेहद गर्मी से आम लोग परेशान हैं।

विज्ञापन



वहीं पशुओं का हरा चारा भी मुरझाने लगा है। मुरझाने वाले चारे का सेवन करने से पशु बीमार हो रहे हैं। यह बातें पशु वैज्ञानिकों ने बताई।

 
क्षेत्र के नंदलाल पुर्वा निवासी पशुपालक अख्तियार सिंह पाल बताते हैं कि उनका मुख्य व्यवसाय पशुपालन है। वह चारा करके ही पशुओं का पेट भरते हैं। कहा कि मुरझाने वाले चारे को वह पशुओं को दूर रखते हैं, क्योंकि उस चारे का सेवन करने से पशु बीमार हो गए हैं, उनका इलाज चल रहा है।
विज्ञापन


 
वहीं जगदीश सिंह का कहना है कि तपन भरी गर्मी में वह पशुओं को चराने नहीं ले जाते हैं, क्योकि पशुओं के बीमार होने का डर बना रहता है। इस समय शिलमिली, लपा, दूव, मौथा, कनकौआ, जुनरी आदि चारे की किस्में पशुओं के लिए हानिकारक हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन



 
इस संबंध में जनता महाविद्यालय अजीतमल के पशु वैज्ञानिक प्रो. डा. बीएस भदौरिया बताते हैं कि मुरझाया हुआ चारा खाने से फूड प्वाइजनिंग हो जाता है। हाइड्रोटोनिक एसिड होने से बड़े जानवर बीमार हो जाते हैं। तथा उनके बच्चे मर जाते हैं।



इसलिए पशुपालक मुरझाने वाले चारे को पशुओं से दूर रखें। इसके बचाव बताते हुए उन्होंने कहा कि चारे वाली फसलों में सिंचाई करें या बारिश हो जाए, तभी इस संकट से बचा जा सकता है। इसके अलावा पशुओं को पीने के लिए पर्याप्त पानी दें।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed