फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   The health team camped in Sahayal and distributed medicines after the examination.

Auraiya News: सहायल में स्वास्थ्य टीम ने डाला डेरा, जांच के बाद बांटी दवाएं

Fri, 10 Oct 2025 11:07 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया Updated Fri, 10 Oct 2025 11:07 PM IST
विज्ञापन
The health team camped in Sahayal and distributed medicines after the examination.
फोटो-10एयूआरपी 02- गांव में स्वास्थ्य विभाग के शिविर में मौजूद मरीज व तीमारदार। संवाद
औरैया। सहायल में फैले बुखार के प्रकोप के बाद हरकत में आए स्वास्थ्य विभाग की टीमों ने गांव में डेरा डाला है। टीम ने बुखार के मरीजों की जांच की। और 36 मरीजों के सैंपल भी लिए। हालांकि रिपोर्ट में वायरल बुखार आया। वहीं, डेंगू के एक संदिग्ध मरीज को पीएचसी में भर्ती कराया गया। एलाइजा जांच के लिए भेजे गए सैंपल की रिपोर्ट का विभाग को इंतजार है। उधर, पीएचसी में भी वायरल बुखार से ग्रसित मरीज बड़ी तादाद में पहुंचे जिन्हें किट से जांच के बाद दवाएं बांटी गईं।
विज्ञापन

सहायल गांव में बुधवार को बुखार से ग्रसित एक वृद्धा की मौत हो गई थी। इस पर संवाद न्यूज एजेंसी की टीम ने गांव में फैले बुखार की हकीकत जांची थी। 10 अक्तूबर को खबर प्रकाशन के बाद स्वास्थ्य महकमा हरकत में आया है। गुरुवार को गांव में किट से हुई जांच में एक मरीज के डेंगू होने की आशंका जताई गई थी। जिसे शुक्रवार को पीएचसी में भर्ती कराया गया। वहीं, दूसरे दिन शुक्रवार को भी स्वास्थ्य विभाग की टीम गांव पहुंची। टीम के पहुंचने के बाद बुखार से पीड़ित मरीज घरों से निकलकर शिविर में पहुंचे।
विज्ञापन

शिविर में डॉक्टरों की टीम ने मरीजों की किट से जांच की। यहां पर 36 मरीजों की जांच किट से हुई। जांच में वायरल बुखार पाया गया जिन्हें दवाएं भी दी गई। शिविर में सुबह से दोपहर तक जांच का दौर जारी रहा। उधर पीएचसी में भी मरीजों की भीड़ उमड़ी। पीएचसी के डॉ. अभय कुमार ने बताया कि गांव में बुखार से पीड़ित मरीजों की जांच की गई है। 36 मरीजों के सैंपल लिए गए हैं जबकि डेंगू की आशंका पर एक मरीज को पीएचसी में भर्ती कराया गया है। एलाइजा रिपोर्ट आने के बाद हकीकत पता चलेगी। ------------------
विज्ञापन
विज्ञापन

गांव में सफाई अभियान हुआ तेज
फोटो-10एयूआरपी 04- नालियों की सफाई करते कर्मी। संवाद
सहायल में बुखार तेजी से फैलने पर पंचायती राज विभाग भी हरकत में आया है। गली-मोहल्लों में बजबजाती नालियों की सफाई शुरू कराई गई है। सफाई कर्मी दिनभर इस काम में जुटे रहे। सचिव से लेकर ब्लॉक के जिम्मेदार इस अभियान की सुध लेते रहे।

फोटो-10एयूआरपी 02- गांव में स्वास्थ्य विभाग के शिविर में मौजूद मरीज व तीमारदार। संवाद

फोटो-10एयूआरपी 02- गांव में स्वास्थ्य विभाग के शिविर में मौजूद मरीज व तीमारदार। संवाद

फोटो-10एयूआरपी 02- गांव में स्वास्थ्य विभाग के शिविर में मौजूद मरीज व तीमारदार। संवाद

फोटो-10एयूआरपी 02- गांव में स्वास्थ्य विभाग के शिविर में मौजूद मरीज व तीमारदार। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed