फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   The Head of Department will be held responsible if the doctor prescribes medicines from outside.

Auraiya News: डॉक्टर ने बाहर की दवा लिखी तो विभागाध्यक्ष होंगे जिम्मेदार

Tue, 29 Sep 2026 12:07 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 29 Sep 2026 12:07 AM IST
विज्ञापन
The Head of Department will be held responsible if the doctor prescribes medicines from outside.
औरैया। मेडिकल कॉलेज में स्वास्थ्य सेवाओं की हकीकत देखने के लिए रविवार को डीएम बृजेश कुमार ने औचक निरीक्षण किया। जांच के बाद उन्होंने डॉक्टरों को बाहर की दवा न लिखने के निर्देश दिए। डीएम ने पोस्टमार्टम हाउस की जर्जर सड़क का भी जायजा लिया। मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य डॉ.मुकेशवीर सिंह ने बताया कि सभी विभागाध्यक्षों को पत्राचार किया गया है। पत्र में कहा गया है कि जिस विभाग के डॉक्टर बाहर की दवा लिखेंगे, उसके विभागाध्यक्ष जिम्मेदार होंगे।
विज्ञापन

निरीक्षण के दौरान डीएम ने अस्पताल की चिकित्सा व्यवस्थाओं, स्वास्थ्य सुविधाओं और परिसर की साफ-सफाई को परखा। उन्होंने मरीजों व उनके तीमारदारों से बातचीत कर स्वास्थ्य सेवाओं की जानकारी ली। डीएम ने डॉक्टरों को निर्देश दिए कि मरीजों को किसी भी सूरत में बाहर से दवाइयां न लिखी जाएं, अस्पताल में उपलब्ध दवाएं ही मुहैया कराई जाएं। डीएम ने पोस्टमार्टम हाउस का निरीक्षण किया और वहां पहुंचने वाले संपर्क मार्ग की जर्जर स्थिति का संज्ञान लिया। पीडब्ल्यूडी के अधिकारियों को निर्देश दिया कि मुख्य मार्ग से पोस्टमार्टम हाउस तक के संपर्क मार्ग को प्राथमिकता के आधार पर सीसी सड़क में परिवर्तित किया जाए। सीएमएस ने सोमवार को वार्ड, ओपीडी का निरीक्षण भी किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed