फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   The havoc of rain caused trouble for farmers

औरैया: बारिश का कहर किसानों के लिए बना मुसीबत

Sat, 07 Mar 2020 11:39 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 07 Mar 2020 11:39 PM IST
विज्ञापन
The havoc of rain caused trouble for farmers
फफूंद में बारिश के साथ तेज हवाओं से खेत मे गिरी गेहूं की फसल - फोटो : AURAIYA
औरैया। बेमौसम बारिश, ओलावृष्टि और तेज आंधी से कई घरों के टिनशेड व छप्पर उड़ गए। जिसकी चपेट में आने से महिला समेत छह लोग घायल हो गए। अछल्दा में बिजली के पोल गिरने से आपूर्ति ठप हो गई। जिले के कई स्थानों पर जलभराव की समस्या भी खड़ी हो गई। फसलों को भी भारी नुकसान पहुंचा है।
विज्ञापन

शुक्रवार को तेज हवाओं के साथ ओलावृष्टि व बारिश से बिधूना तहसील क्षेत्र में सबसे ज्यादा नुकसान हुआ है। औरैया व अजीतमल क्षेत्र में भी किसानों को खासा नुकसान हुआ है। फफूंद प्रतिनिधि के मुताबिक ओलावृष्टि, तेज बारिश व आंधी से गेहूं की फसल खेतों में गिर गई। सबसे ज्यादा नुकसान सरसों, आलू, अरहर व सब्जी की फसल को पहुंचा है।
विज्ञापन

औरैया रोड पर स्थित गांव गोपालपुर, खोयला, मुढ़ी, जगजीवनपुर में आम के पेड़ों से बौर गिरने से नुकसान होगा। अछल्दा प्रतिनिधि के अनुसार नगरिया गांव के गोशाला में पड़ी टिनशेड हवा में उड़ गई। जिससे एक गाय की मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

गांव द्वारिका की मड़ैया में जगपाल के घर का टिनशेड, बालेश्वर के घर में पड़ा टिनशेड व छप्पर दोनों उड़ गए। जयवीर के घर के बाहर पेड़ गिरने से भैंस घायल हो गई। टिनशेड की चपेट में आने से महिला सीमा देवी घायल हो गई। कई जगहों पर विद्युत पोल भी टूट कर गिर गए। जिससे विद्युत व्यवस्था भी ठप हो गई।
रुरुगंज प्रतिनिधि के मुताबिक कस्बा निवासी किंदर सविता पुत्र रघुवंशी के घर की मकान की छत गिरकर धरासाई हो गई। कमरे में रखा बक्सा, अनाज आदि दबकर नष्ट हो गया। पीड़ित परिवार मेहनत मजदूरी कर अपना भरण-पोषण करता है।

कंचौसी प्रतिनिधि के मुताबिक कल शाम गरज चमक के साथ हुई तेज बारिश और ओलावृष्टि से आसपास के गांव ढिकियापुर, नौगवां, मधवापजुर, कंचौसी, बिहारीपुर, बिनपुरापुर आदि में खेत में कटी पड़ी सरसों की फसल बर्बाद हो गई। सहार प्रतिनिधि के मुताबिक कस्बे के बिधूना तिराहे पर जलभराव हो जाने से लोगों को परेशान होना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed