फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   The groom did not arrive with the garland, the bride sent the wedding procession back

Auraiya News: माला लेकर नहीं पहुंचा दूल्हा, दुल्हन ने बरात लौटाई

Thu, 17 Apr 2025 11:14 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 17 Apr 2025 11:14 PM IST
विज्ञापन
The groom did not arrive with the garland, the bride sent the wedding procession back
औरैया। जयमाला की रस्म के लिए दूल्हे को फूल माला लेकर न पहुंचना भारी पड़ गया। माला न आने से नाराज दुल्हन शादी से मुकर गई।
विज्ञापन

करीबी लोगों के समझाने पर भी बात नहीं बनी। विवाद की स्थिति बनने पर मामले की शिकायत पुलिस से की गई। मौके पर पहुंची पुलिस दूल्हा व दोनों पक्षों के लोगों को कोतवाली ले गई। पुलिस ने दोनों पक्ष का लेनदेन का मामला निपटाया। इसके बाद बरात बिना दुल्हन के वापस लौट गई।
रस्मों के दौरान शादी टूटने के पीछे अधिकांश दहेज की मांग, दूल्हा नशे की हालत में होना, बीमारी की जानकारी लगना आदि शामिल हैं। मगर शहर स्थित एक गेस्टहाउस में फूल माला को लेकर रिश्ता टूट गया। अजीतमल कोतवाली की अटसू चौकी क्षेत्र के एक गांव निवासी युवक की शादी सदर कोतवाली के एक गांव निवासी युवती से होने वाली थी।
विज्ञापन

बुधवार रात उसकी बरात शहर के एक गेस्टहाउस पहुंची। द्वारचार की रश्म के बाद बराती भोजन व डीजे पर थिरकने में लगे थे। जयमाला के लिए स्टेज पर दुल्हन के पहुंचने पर वधू पक्ष ने वर पक्ष से फूल माला की मांग की। फूल माला न आने से वधू आग बबूला हो गई और शादी करने से इन्कार कर दिया। वर व वधू पक्ष के लोगों ने उसको समझाने का प्रयास किया, लेकिन वह नहीं मानी।
विज्ञापन
विज्ञापन

मामला इतना तूल पकड़ा कि दोनों पक्षों में हाथापाई की नौबत आ गई। जानकारी पर पहुंचे कोतवाल ललितेश त्रिपाठी दूल्हा व दोनों पक्षों को अपने साथ कोतवाली ले आए। वहां करीब दो घंटे बहस होने के बाद शादी न करने पर दोनों पक्ष राजी हो गए। लेनदेन के बाद बरात बैरंग वापस लौट गई। कोतवाल ललितेश त्रिपाठी ने बताया कि वर-वधू के बीच विवाद हुआ था। शादी नहीं हुई है। मामले में दोनों पक्षों ने एक-दूसरे को दिया सामान व रुपये वापस दिए जाने पर राजी हुए हैं। इसके बाद वह अपने घर चले गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed