फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   The great confluence of five rivers illuminated with lamps

Auraiya News: दीपों से जगमग हुआ पांच नदियों का महासंगम

Mon, 27 Nov 2023 11:31 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 27 Nov 2023 11:31 PM IST
विज्ञापन
The great confluence of five rivers illuminated with lamps
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

औरैया। आध्यात्मिक और सांस्कृतिक स्थल पांच नदियों के महासंगम पंचनद पर चंबल परिवार की ओर से पंचनद पर्व मनाया गया। चंबल, यमुना, सिंध, पहुज और क्वारी नदियों के इस पवित्र संगम पर अद्भुत नजारा दिखा। चंबल क्षेत्र के तमाम गणमान्य लोग और इस अंचल से जुड़े जालौन, इटावा, औरैया जिले के लोगों ने पूरे उत्साह से इसमें हिस्सा लिया। इस दौरान कार्तिक पूर्णिमा के पर्व पर श्रद्धालुओं ने पंचनद में डुबकी लगाकर मनौती मानी।
पंचनद पर्व का आयोजन कार्तिक पूर्णिमा की पूर्व संध्या पर रविवार को किया गया था। इसी दिन संविधान दिवस होने पर संविधान की प्रस्तावना का सामूहिक पाठ भी किया गया। इस दौरान गैलरी वॉक और प्रतियोगिताओं का आयोजन भी किया गया। इसके बाद ‘एक दीप विश्व की अनोखी पंचनद संस्कृति के नाम, एक दीप संवैधानिक मूल्यों के लिए संघर्षरत प्रहरियों के नाम जलाकर’ पंचनद तट को रोशन किया गया।
विज्ञापन

पंचनद पर्व के सूत्रधार डॉ. शाह आलम राना ने बताया कि चंबल परिवार के सदस्यों ने समस्त क्षेत्र वासियों से इस आयोजन को भारी जनसमर्थन के साथ सफल बनाने के लिए घर-घर जाकर सहयोग मांगा। इसका नतीजा यह रहा कि भारी संख्या में स्थानीय लोग पचनद पर्व से जुड़े और अपने घर से मिट्टी का दीप लाकर उसे जलाकर यह महापर्व मनाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस भव्य आयोजन के लिए प्रशासन का भी पूर्ण सहयोग मिला। वहीं कार्तिक पूर्णिमा के पर्व पर विशाल मेला लगाया गया। इस अवसर पर काफी संख्या में लोगों की भीड़ जुटी।

पंचनद पर्व में वरिष्ठ वकील देवेंद्र सिंह चौहान, सूरज लेखा त्रिपाठी, डॉ. कमल कुशवाहा, अजय कुमार, नंद कुमार, लोक गायक सद्दीक अली, कपिल तिवारी, राम सुंदर यादव, गोलू द्विवेदी, पंचम सिंह, आदिल खान, मनोज सोनी, राम सजीवन, देवेन्द्र सिंह आदि का विशेष योगदान रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed