फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   The grand procession turned Hazrat Mohammed

धूमधाम से निकला हजरत मोहम्मद साहब का जुलूस

Fri, 25 Dec 2015 12:08 AM IST
ब्यूरो अमर उजाला, औरैया
ब्यूरो अमर उजाला, औरैया Updated Fri, 25 Dec 2015 12:08 AM IST
विज्ञापन
The grand procession turned Hazrat Mohammed

फफूंद में शरीफ गुरुवार को बारावफात पर्व मुस्लिमों ने शान शौकत और हर्षोल्लास के साथ मनाया। इस मौके पर पैगंबर इस्लाम हजरत मोहम्मद साहब का जुलूस कस्बे के प्रमुख मार्गों से होकर गुजरा।

विज्ञापन



कस्बे के आस्ताना आलिया समदिया मिस बाहिया पर तीन दिवसीय जश्न मनाया गया और गुरुवार को जुलूस-ए-मोहम्मदी आस्ताना आलिया समदिया से सुबह नौ बजे शुरू हुआ। जुलूस मोहल्ला भराव, ऊंचाटीला, मोतीपुर होते हुए कस्बे के प्रमुख मार्गों से होकर निकला और दोपहर बाद आस्ताना आलिया पहुंचकर समाप्त हुआ।
विज्ञापन



जुलूस का अनवर कुरैशी, सत्तार  कुरैशी, इकबाल चौधरी, मो. रिजवान, मुन्ना कुरैशी, पूर्व चेयरमैन अंसार खां,  चेयरमैन प्रतिनिधि इजहार अहमद, प्रधान वसीम कुरैशी, सपा नेता सलीम खां,  दिबियापुर विधायक प्रदीप यादव आदि ने अख्तर चिश्ती साहब को माला पहनाकर स्वागत किया।
विज्ञापन
विज्ञापन




सुरक्षा की दृष्टि से थानाध्यक्ष देवेंद्र प्रताप सिंह अपने हमराही फोर्स के साथ मौजूद रहे। बारावफात के पर्व को लेकर पालिका प्रशासन की सफाई व्यवस्था दुरुस्त रही।

 
बेला प्रतिनिधि के अनुसार- कस्बे की नूरानी मस्जिद से मोहम्मद जुबैर व मोहम्मद अली की सरपरस्ती में जुलूस ए मोहम्मदी निकाला गया। इस दौरान यासीन, इदरीश, जाकिर, समी, आसिफ मौजूद रहे। इसी प्रकार याकूबपुर में जश्न-ए- मुस्तफा कमेटी की देखरेख में जुलूस निकाला गया, जिसमें सैकड़ों मुस्लिमों ने शिरकत की।




पैगंबर साहब के जुलूस में शामिल हुए हिंदू भाई- अजीतमल (औरैया)। गुरुवार को बारावफात के अवसर पर बाबरपुर- अजीतमल कस्बे में मुस्लिम संप्रदाय के लोगों ने हजरत पैगंबर साहब का जन्मदिन धूमधाम से मनाया। इस दौरान जुलूस ए मोहम्मदी निकाला गया। मुस्लिम समाज के साथ हिंदू भाइयों ने भी जुलूस में शिरकत की।


सुबह नौ बजे बाबरपुर कस्बे के पश्चिमी छोर इस्लाम नगर से जुलूस शुरू होकर कस्बे के प्रमुख मार्ग से होकर गुजरा और अजीतमल के पूर्वी छोर आजाद नगर में जुलूस का समापन हुआ।


जुलूस में शामिल लोग पैगंबर साहब के कसीदे पढ़ते रहे। वहीं पुलिस मुस्तैद रही। जुलूस में प्रमुख रूप से दुर्वेश अली, हाजी बादशाह, नरूद्दीन, इल्यास सिद्दकी, इकलाख पठान, चेयरमैन अशोक चक, पूर्व चेयरमैन रामदर्शन कठेरिया, मदनलाल पोरवाल, संजीव गुप्ता, लालजी पोरवाल, संजय चौहान, मुकेश दुबे, क्षेत्रपाल सिंह, पुत्तू गुर्जर आदि मौजूद रहे।

 

जामा मस्जिद से निकला बारावफात जुलूस- बिधूना (औरैया)। नगर में बारावफात पर्व हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। जामा मस्जिद से जुलूस शुरू हुआ। जुलूस नई मस्जिद से प्रारंभ होकर मेन रोड, लोहा बाजार, नदी तिराहा, बेला रोड होकर दोबारा जामा मस्जिद में आकर समाप्त हुआ। जुलूस में पूर्व विधायक शिव प्रसाद यादव ने भाग लिया।


जुलूस का जगह-जगह स्वागत किया गया। प्रशासन की ओर से बारावफात पर्व को लेकर चाक-चौबंद व्यवस्था की गई। इस अवसर पर हाजी शमसुददीन, हाजी आबिद वारिसी, हन्नाव, मुस्तकीम, हाजी शफी, इसरार अहमद, इकरार, नसीम खां, नदीम खान, रिजवान, उमर मंसूरी, असलम, मो.राशिद सहित आदि मौजूद रहे।


मुरादगंज प्रतिनिधि के अनुसार- कस्बे में मोहम्मद साहब का जुलूस शान ए शौकत के साथ निकाला गया। फफूंद रोड, इटावा रोड , अयाना रोड आदि मार्गों से निकले जुलूस का जगह-जगह स्वागत किया गया। इस दौरान मुन्ना खां, वहीद खां, इकबाल खां, मुगीश चिश्ती आदि प्रमुख रहे।

 
एरवाकटरा प्रतिनिधि के अनुसार- मोहम्मद पैगंबर साहब का जुलूस जामा मस्जिद से रवाना हुआ। यह जुलूस गाजीपुर रोड, नया नगला, एरवा ब्लाक से होकर जामा मस्जिद पर समाप्त हुआ।



इस दौरान मस्जिद के पेश इमाम लईक अहमद, लल्लाऊ अख्तर, मोहम्मद असलम, मोहम्मद आस्याक, बबलू, कल्लू, असद, साकिर खां, साबिर कुरैशी, हबीब अली, रानू पालीवाल, प्रधानपति चंद्रशेखर गुप्ता, राजू वर्मा, सुरेंद्र यादव, थानाध्यक्ष विनोद कुमार यादव आदि मौजूद रहे।


कंचौसी प्रतिनिधि के अनुसार- ढिकियापुर बाईपास रोड से जुलूस ए मोहम्मदी निकाला गया। इस जुलूस में मुस्लिम समुदाय के सैकड़ों लोगों ने भागीदारी की।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed