{"_id":"64c015528eced806dd021cf4","slug":"the-girl-hanged-herself-to-death-auraiya-news-c-211-1-aur1002-1016-2023-07-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Auraiya News: युवती ने फंदा लगाकर दी जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Auraiya News: युवती ने फंदा लगाकर दी जान
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
औरैया। सदर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला तिलक नगर सत्तेश्वर में मंगलवार की शाम अज्ञात कारणों के चलते सब्जी विक्रेता की बेटी ने फंदा लगाकर जान देदी। शव छत में लगे लोहे के पाइप से दुपट्टे के सहारे लटकता मिला। घटना के समय मात, पिता नहीं थे। एएसपी ने मृतक के माता-पिता से पूछताछ की। फाेरेंसिक टीम ने मौके पर पहुंचकर साक्ष्य जुटाए।
मोहल्ला तिलक नगर सत्तेश्वर में हादी गैरिज के पास रहने वाले राजू यादव सब्जी की रेहड़ी लगाता है। उसकी पत्नी मंजू बाहर काम करती है। मंगलवार शाम लगभग पांच बजे जब वह दोनों अपने-अपने काम पर गए थे। घर में बेटी लक्ष्मी (19) ने फंदा लगाकर जान दे दी। वह छोटी बहन अंशिका व मासूम भाई के साथ थी। छोटी बहन अंशिका ने बताया कि उसकी बड़ी बहन लक्ष्मी एकेएम स्कूल में कक्षा 11 की छात्रा थी।
मंगलवार शाम को लक्ष्मी ने उसे छोटे भाई को घुमाने के लिए ले जाने को कहा। इस पर वह अपने छोटे भाई को लेकर मोहल्ले में चली गई। जब वह लौटकर घर पहुंची तो दरवाजे का ताला अंदर से बंद था। काफी चिल्लाने के बाद भी बहन ताला खोलने नहीं आई। इस पर वह चैनल से चढ़कर अंदर पहुंची। जहां उसने बहन को फंदे पर लटके देखा। इस पर उसने मां और पिता को जानकारी दी।
विज्ञापन
घटना की जानकारी मिलते ही कोतवाली प्रभारी पंकज मिश्रा, सीओ सिटी महेंद्र प्रताप सिंह मौके पर पहुंचे। थोड़ी देर बार अपर पुलिस अधीक्षक दिगंबर कुशवाहा ने घटना स्थल पर पहुंचकर जांच की। फाेरेंसिक टीम ने मौके से सैंपल जुटाए। अपर पुलिस अधीक्षक ने बताया कि युवती की मौत की वजह का अभी पता नहीं चला है। परिजन तहरीर देंगे तो उसी के अनुसार मुकदमा दर्ज किया जाएगा।