फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   The girl hanged herself after being scolded by her mother

Auraiya News: मां के डांटने पर बालिका ने फंदा लगाकर जान दी

Sun, 11 Jun 2023 11:51 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया Updated Sun, 11 Jun 2023 11:51 PM IST
विज्ञापन
The girl hanged herself after being scolded by her mother
फोटो 11एयूआरपी12- घटना स्थल पर जांच पड़ताल करने एएसपी दिगंबर कुशवाहा व सीओ भरत पासवान। संवाद
विज्ञापन

फोटो 11एयूआरपी13- मृतिका सिमरन की फाइल फोटो। संवाद
- परिजनों ने पुलिस को बिना सूचना दिए शव को नदी किनारे किया दफन
-हत्या की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने की परिजनों से पूछताछ
संवाद न्यूज एजेंसी
फफूंद। थाना क्षेत्र के दौलतपुर में 10 वर्षीय बालिका ने रविवार सुबह दुपट्टे से फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। परिजनों ने शव फंदे से उतार कर यमुना किनारे दफन कर दिया। इसी बीच ताऊ के लड़के ने पुलिस को बालिका की हत्या करने की सूचना दे दी। सूचना मिलते ही एसपी चारू निगम, एएसपी दिगंबर कुशवाहा, सीओ भरत पासवान पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। जहां पूछताछ में मामला आत्महत्या का निकला। परिजनों की ओर से कोई शिकायत न किए जाने पर पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की। घटना के पीछे मां द्वारा बर्तन न धोने पर डांट लगाने की बात सामने आई है।
दौलतपुर निवासी रामबिलास कोरी मजदूरी कर परिवार का भरण पोषण करता है। उसकी पत्नी आरती देवी एक गंभीर बीमारी से जूझ रही है। आरती देवी ने बताया कि आर्थिक तंगी के चलते 15 दिन पहले पति अहमदाबाद में नौकरी करने गए हैं। वह गांव में मेहनत मजदूरी कर यहां बच्चों का भरण-पोषण कर रही है। रविवार को 10 वर्षीय पुत्री सिमरन ने अपने घर के कमरे में दुपट्टे की मदद से फंदा लगाकर जान दे दी। अहम बात यह है कि घटना के समय उसका 14 वर्षीय भाई प्रियांशु मौके पर था। जब उसने बहन को फंदे पर लटकते देखा तो दौड़कर मां को जानकारी दी। पुत्री के फंदा लगाने की जानकारी मिलते ही मां व घर के अन्य परिजन दौड़कर मौके पर पहुंचे। जहां सभी ने मिलकर सिमरन को फंदे से उतारा लेकिन तब तक उसने दम तोड़ दिया। परिजनों उसे निजी चिकित्सक के पास ले गए। जहां चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया। इस पर परिजनों ने उसे गांव में नदी किनारे दफन कर दिया।
विज्ञापन

इधर गांव निवासी मृतका के ताऊ के पुत्र सूर्य प्रताप सिंह ने पुलिस को सूचना दी कि राम विलास की लड़की की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। उसे परिजनों ने सेंगर नदी किनारे दफन कर दिया है। इस पर हत्या की आशंका पर फफूंद थानाध्यक्ष जीवराम भी मौके पर पहुंचे। जहां पूछताछ में मामला आत्महत्या का निकला। साथ ही परिजनों ने किसी भी प्रकार की कार्रवाई न करने की बात कहने पर पुलिस बैरंग लौट गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस संबंध में एएसपी दिगंबर कुशवाहा ने बताया कि उन्हें जानकारी देने वाला मृतका का चचेरा भाई है। 2019 में मृतका के पिता ने उसके खिलाफ छेड़छाड़ का मामला दर्ज कराया था। इसी खुन्नस में उसने फर्जी सूचना दी थी। बताया कि मृतका की मां आरती देवी ने पूछताछ में बताया कि उसने अपनी पुत्री से बर्तन धोने को कहा था। जिस पर उसने टाल दिया, इसी बात को लेकर उसने उसे डांट दिया था। बताया कि प्रथम दृष्टया मामला आत्महत्या का दिख रहा है। मृतका का पिता गुजरात में मजदूरी करता है। वह आ रहा है। उसकी ओर से यदि कोई शिकायत दर्ज कराई जाएगी तो फिर उसी अनुसार कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed