फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   The fraudster took away the woman's earrings after telling her that the constellation was bad

Auraiya News: नक्षत्र खराब बता टप्पेबाज ले गए महिला के कुंडल

Thu, 16 Jan 2025 12:06 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया Updated Thu, 16 Jan 2025 12:06 AM IST
विज्ञापन
The fraudster took away the woman's earrings after telling her that the constellation was bad
पीड़ित महिला से पूछताछ करती पुलिस व मौजूद लोगों की भीड़। - फोटो : पीड़ित महिला से पूछताछ करती पुलिस व मौजूद लोगों की भीड़।
दिबियापुर (औरैया)। पूजा करके घर लौट रही महिला को नक्षत्र खराब बताकर टप्पेबाज कान के कुंडल व उसका लोटा पार कर ले गए। टप्पेबाज के जाने के बाद घटना की शिकार महिला ने शोर मचाया। लोगों की भीड़ जमा हो गई।
विज्ञापन

सूचना पर पहुंची पुलिस ने पीड़ित महिला से पूछताछ के बाद टप्पेबाजों की तलाश शुरू की है। बुधवार सुबह लगभग साढ़े नौ बजे नेहरू नगर मोहल्ला निवासी विमलेश पत्नी मुन्ना लाल सीएचसी के पास स्थित मंदिर में पूजा करके घर लौट रहीं थीं।
विज्ञापन

बीच रास्ते में दो टप्पेबाजों ने उन्हें रोका और घर के नक्षत्र सही न चलने की बात कहते हुए महिला को बातों में उलझा लिया। बातों ही बातों में टप्पेबाजों ने महिला को समस्या का समाधान भी बताया।
विज्ञापन
विज्ञापन

कहा कि तुम कान के बाले उतारकर 21 कदम चलो इस बीच पीछे मुड़कर न देखना। 21 कदम चलने के बाद वापस लौटना है। इस बीच टप्पेबाजों ने महिला के पास मौजूद लोटे में दोनों कुंडल डालकर लोटा वहीं रख दिया। महिला टप्पेबाजों के बताए अनुसार 21 कदम तक गई। जब वह वापस लौटी तो टप्पेबाज वहां से रफूचक्कर हो चुके थे।
अपने को लुटा देख महिला ने चिल्लाना शुरू कर दिया। चिल्लाने की आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर एकत्रित हो गए। महिला की बात सुनकर लोगों ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने पीड़ित महिला से घटना की जानकारी ली। इसके बाद पुलिस ने आसपास लगे सीसीटीवी खंगाले।

दिबियापुर थाने के प्रभारी निरीक्षक मुकेश बाबू चौहान ने बताया कि महिला ने दो लोगों की बातों में आकर अपने कानों के कुंडल उन्हें दे दिए। टप्पेबाज कुंडल लेकर भाग गए। पुलिस सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed