{"_id":"582dfb224f1c1b56369008c1","slug":"the-fire-destroyed-household-cylinder","type":"story","status":"publish","title_hn":"सिलेंडर में लगी आग से गृहस्थी खाक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सिलेंडर में लगी आग से गृहस्थी खाक
औरैया
Updated Fri, 18 Nov 2016 12:16 AM IST
विज्ञापन
सदर बाजार में आग
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शहर के कानपुर रोड स्थित कांशीराम कालोनी में तीसरी मंजिल पर एक आवास में सिलेंडर में लीकेज से लगी आग से गृहस्थी खाक हो गई। पीड़ित ने पुलिस को तहरीर देकर मामला दर्ज कर आर्थिक सहायता दिलाने की मांग की है।
गौरैया तालाब की ओर बनी कांशीराम कालोनी में गुरुवार को तीसरी मंजिल पर रहने वाले फहीम अहमद के घर में खाना बनाते समय सिलेंडर में लीके ज से आग लग गई। गृहस्वामी ने आग बुझाने का काफी प्रयास किया। वह कामयाब नहीं हुए। आग ने घर में रखी रजाई, गद्दे व गृहस्थी के सामान को चपेट में ले लिया। आग की सूचना 100 नंबर पर दी गई। सूचना पर पहुंचे फायर कर्मियों ने एक घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। तब तक फहीम के घर में रखा गृहस्थी का सामान, रजाई- गद्दे, टीवी, फ्रिज, चारपाई व खाने-पीने का सामान राख हो गया। फहीम ने बताया कि आग से लगभग डेढ़ लाख रुपये का सामान जल गया। फहीम ने पुलिस को दी तहरीर में मामला दर्ज कर आर्थिक सहायता दिलाने जाने की मांग की है। वहीं फायर कर्मियों ने बताया कि आग में अधिक से अधिक पचास हजार रुपये का ही सामान जला है।